{"_id":"66a66d81fd2867c0d1082e49","slug":"haryana-school-teachers-association-will-surround-cm-residence-on-31st-july-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122101-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ 31 जुलाई को सीएम आवास का करेगा घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ 31 जुलाई को सीएम आवास का करेगा घेराव
Sun, 28 Jul 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Jul 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में बैठक करते हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला इकाई क
सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ अब आर पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अध्यापकों की मांगों को लेकर 31 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इसको लेकर जिला इकाई ने रविवार को सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में बैठक की। इसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई और पदाधिकारी की फील्ड में जाने की ड्यूटियां लगाई गई।
जिला प्रधान जोगेंद्र सिंह, सचिव नरेंद्र चहल व जिला प्रेस सचिव दिनेश छिक्कारा ने बताया कि अध्यापक संघ के सदस्य स्कूलों में जाकर अध्यापकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। इससे 31 जुलाई के प्रदर्शन को सफल बनाया जा सके। सरकार बातचीत के माध्यम से कोई हल निकालने के मूड में दिखाई नहीं देती। इसलिए राज्य कमेटी के आह्वान पर 31 जुलाई को अध्यापक सुबह 11 बजे करनाल में मुख्यमंत्री आवास पर आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अपनी लंबित मांगों आठ साल से जेबीटी के तबादला नहीं करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, अध्यापकों के खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करने, एसीपी में 50 नंबर की शर्त हटवाने सहित अन्य मांगों को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में कार्यालय सचिव रोहताश चहल, कुलदीप सिंह, अनिल कुमार, सुरेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष रोहताश गंगाणा, सर्व कर्मचारी संघ की ओर से रमेश अत्री, दिलावर चहल सहित अन्य मौजूद रहे।