फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Sarv Karmachari Sangh expressed opposition to the condition of exam for promotion

Haryana: पदोन्नति के लिए पेपर की शर्त का सर्व कर्मचारी संघ ने जताया विरोध, प्रतियां जलाईं

Thu, 15 Jun 2023 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 10:04 PM IST
सार

सोनीपत और गोहाना में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर किया प्रदर्शन। मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव हरियाणा के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
Haryana: Sarv Karmachari Sangh expressed opposition to the condition of exam for promotion
सोनीपत में लघु सचिवालय पर प्रतियां चलाकर विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पदोन्नति के लिए पेपर की शर्त रखने को तुगलकी फरमान बताते हुए सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को विरोध जताया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में उपमंडल स्तर पर इस फरमान की निंदा करते हुए ड्राफ्ट की प्रतियां जलाई गईं। सोनीपत में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव हरियाणा के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पदोन्नति के दौरान परीक्षा की शर्त को हटवाने की मांग की गई।

विज्ञापन


सोनीपत लघु सचिवालय पर किए गए प्रदर्शन के की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान आनंद हुड्डा ने की, संचालन जिला सचिव सुनील दत्त ने किया। कर्मचारियों ने इस तुगलकी पत्र की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि 7 जून 2023 का पदोन्नति के दौरान परीक्षा की शर्त लगाई गई है, जिसमें आदेश दिया गया है कि पदोन्नति के लिए एक परीक्षा होगी।
विज्ञापन


इसमें परीक्षार्थी को 50 फीसदी अंक सामान्य श्रेणी के व 45 फीसदी अंक अनुसूचित को लेने होंगे। उन्होंने कहा कि जिस समय कर्मचारी भर्ती हुआ था, उसकी जो सेवा शर्तें थीं, यह उनकी अवहेलना है। इससे खाली पड़े पद खत्म किए जाएंगे और बार-बार परीक्षा के दौरान कर्मचारी को मानसिक तनाव भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ नेता सीलकराम मलिक, जय भगवान दहिया, ब्लॉक प्रधान आनंद हुड्डा, जिला प्रधान देशराज नैन, जिला सचिव सुनील दत्त, ओमप्रकाश मलिक, विजेंद्र कादियान, भूपेंद्र सिंह, मास्टर दिनेश छिक्कारा सहित कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

टेस्ट की अनिवार्यता का जलाया ड्राफ्ट
वहीं गोहाना में भी सर्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने रेस्ट हाउस में एकत्रित होकर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों का नेतृत्व संगठन के गोहाना प्रधान रमेश अत्री ने किया। इस अवसर पर दिलावर चहल, सुरेश यादव, रामकरण, कृष्ण, जोगिंदर शर्मा, नन्ही देवी, बबीता, सोनिया, प्रमोद लाकड़ा, रोहतास तथा नवीन नरवाल मौजूद रहे।

रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ के सभी ब्लॉक में वीरवार को हरियाणा सरकार द्वारा जारी ड्राफ्ट के खिलाफ लघुसचिवालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। ड्राफ्ट पत्र में कर्मचारियों की प्रमोशन से संबंधित मौजूदा नियमों में बदलाव कर नए नियम बनाने की बात कही है। नए नियमों के अनुसार किसी भी ए, बी व सी के कर्मचारी की पदोन्नति के लिए उसका टेस्ट लिया जाएगा। जो की कर्मचारियों के लिए गलत है।

झज्जर में भी संघ ने किया विरोध
लघु सचिवालय में गुरुवार को सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर मुख्य सचिव हरियाणा की ओर से जारी किए गए ड्राफ्ट पत्र के संदर्भ में कर्मचारियों के प्रमोशन से संबंधित मौजूदा नियमों में बदलाव कर नए नियम बनाने के विरोध में मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।


जींद में भी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
जींद के नरवाना में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर पदोन्नति के लिए टेस्ट पेपर पास करने की शर्त के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक नरवाना के कर्मचारियों ने प्रधान ईश्वर सच्चाखेड़ा की अध्यक्षता में फरमान की प्रतियां फूंकी। बाद एसडीएम अनिल कुमार दून को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed