फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana's farmers have important participation in the Kisan Sansad

चौथे दिन किसान संसद में हरियाणा के किसानों की रही अहम भागीदारी

Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Haryana's farmers have important participation in the Kisan Sansad
कुंडली बॉर्डर पर पैदल मार्च करते हुए पहुंचे विधायक दलवीर सिंह गोल्डी। - फोटो : Sonipat
कुंडली बॉर्डर से किसान संसद में भाग लेने के लिए किसान मंगलवार सुबह रवाना हुए। संयुक्त किसान मोर्चा की चौथे दिन जंतर-मंतर पर लगी समानांतर किसान संसद में चौथे दिन सबसे ज्यादा संख्या हरियाणा के किसानों की रही। कुल 200 किसानों में 100 किसान हरियाणा के विभिन्न संगठनों से शामिल किए गए, जबकि बाकी 100 किसानों में पंजाब व अन्य राज्यों के किसान शामिल हुए। मोर्चा ने हर संगठन से 3 से 5 सदस्य शामिल किए थे। सुबह के समय तेज बारिश के बीच किसान नारेबाजी करते हुए बसों में बैठकर दिल्ली जंतर मंतर के लिए रवाना हुए और वहां बाकी दिनों की तरह किसान संसद चलाई।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 22 जुलाई से शुरू की गई किसान संसद के तीसरे दिन सोमवार को महिला संसद आयोजित की गई थी, जबकि चौथे दिन मंगलवार को एक बार फिर पुरुष किसानों को किसान संसद के लिए चुना गया। किसान मोर्चा ने एक दिन पहले ही किसान संसद के लिए चयनित किसानों की सूची तैयार कर ली थी। इनमें हरियाणा के अलग-अलग संगठनों से करीब 100 किसान शामिल किए गए। इसके अलावा पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली के अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ किसानों को शामिल किया गया। सुबह के समय लगातार बारिश होती रही, लेकिन किसान तय समय पर करीब 9 बजे अलग-अलग बसों में बैठकर रवाना हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय महासचिव शमशेर सिंह ने बताया कि मंगलवार को किसान संसद के लिए रवाना होने वाले किसानों में हरियाणा के किसानों की तादाद ज्यादा रही। रोजाना अलग-अलग राज्यों के किसान संगठनों के सदस्यों को शामिल किया
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के बीच में सक्रिय हुए पंजाब के राजनेता
पंजाब के राजनेता किसान आंदोलन में सक्रिय होने लगे हैं। पंजाब के धुरी से विधायक दलवीर सिंह गोल्डी व उनकी पत्नी सिमरत 4 दिन में 200 किलोमीटर का पैदल मार्च करके अंबाला के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे। दलवीर सिंह गोल्डी व उनकी पत्नी के साथ सैकड़ों किसान कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे। विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश की चुनी हुई संसद में हंगामा हो रहा है, जबकि किसानों की संसद अच्छे से चल रही है। किसानों की जायज मांगों को हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए।

दिल्ली में किसान संसद के लिए रवाना होते किसान।

दिल्ली में किसान संसद के लिए रवाना होते किसान।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed