{"_id":"63124835f62fc84d6134f91b","slug":"haryana-police-s-traffic-management-tops-got-appreciation-sonipat-news-rtk656896329","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस का यातायात प्रबंधन अव्वल, मिली सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस का यातायात प्रबंधन अव्वल, मिली सराहना
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान ग्रहण करते एसपी हिमांशु गर्ग।
- फोटो : Sonipat
हरियाणा पुलिस का यातायात प्रबंधन देश में अव्वल है। संस्था एफआईसीसीआई के सर्वे में गुरुग्राम का यातायात प्रबंधन पहले स्थान पर रहा है। उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन के लिए गुरुग्राम के तत्कालीन डीसीपी ट्रैफिक व वर्तमान में सोनीपत के एसपी हिमांशु गर्ग को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के लिए पुरस्कृत किया गया।
एफआईसीसीआई संस्था देशभर के यातायात प्रबंधन के लिए सर्वे करती है। उसके बाद उत्कृष्ट स्थान पर रहने वाले जिले के ट्रैफिक अधिकारी को सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2021 का स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड हरियाणा पुलिस को दिया गया। इसके लिए दिल्ली के तानसेन मार्ग पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर वर्तमान में सोनीपत के एसपी हिमांशु गर्ग ने हरियाणा पुलिस का सम्मान ग्रहण किया। उनके कार्यकाल के दौरान गुरुग्राम में ट्रैफिक व्यवस्था को उत्कृष्ट स्तर का बना दिया गया था। सर्वे में गुरुग्राम को पहले नंबर पर रखते हुए हरियाणा पुलिस को इस सम्मान से नवाजा गया।
सोनीपत की ट्रैफिक व्यवस्था में दिख रहा सुधार
गुरुग्राम का अनुभव लेकर सोनीपत में बतौर एसपी पहुंचे हिमांशु गर्ग ने सोनीपत की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी हद तक सुधार किया है। उनके आने से पहले अक्सर सड़कों पर जाम लगा रहता था। उन्होंने इसके लिए विशेष योजना बनाकर काम किया और अब सोनीपत को काफी हद तक ट्रैफिक जाममुक्त कर दिया गया है।