फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Last farewell to constable Sandeep with tearful eyes

Haryana: अश्रुपूर्ण आंखों से सिपाही संदीप को दी अंतिम विदाई, शराब तस्करों को कुचलकर उतार दिया था मौत के घाट

Sun, 29 Sep 2024 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 11:53 PM IST
सार

दिल्ली में शराब तस्करों ने स्कूटी सवार सिपाही को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस सम्मान के साथ गांव मदीना में जवान का अंतिम संस्कार किया। परिजन व ग्रामीण बोले कि शराब तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Haryana: Last farewell to constable Sandeep with tearful eyes
संदीप का फाइल फोटो। अंतिम विदाई के दौरान नमन करते ग्रामीण व दिल्ली पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव मदीना निवासी सिपाही संदीप को दिल्ली के नांगलोई में शराब तस्करों की तरफ से कुचलकर मारने के मामले का पता लगते ही गांव में मातम पसर गया। देर रात दिल्ली में लगाए नाके पर शराब तस्करों की गाड़ी रुकवाने पर तस्करों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी और 10 मीटर तक घसीटा था। रविवार को संदीप का गांव में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। ग्रामीणों व परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गांव मदीना निवासी संदीप वर्ष 2018 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। संदीप की चार साल पहले शादी हुई थी और उनका तीन साल का एक बेटा है। संदीप अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। संदीप की माता का कई साल पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन


जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी की थी। संदीप की एक बहन भी है। संदीप के माता-पिता बीमार रहते हैं। परिजनों ने बताया कि तडक़े तीन बजे उनके पास कॉल आई थी कि संदीप की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप ने शराब तस्करों को नाके पर रोकने का प्रयास किया था। संदीप की मौत की जानकारी मिलते ही उनके घर पर ग्रामीण की भीड़ लग गई। रविवार शाम को पुलिस सम्मान के साथ संदीप का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed