फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Former CM came to file nomination of Kuldeep Sharma

Haryana: कुलदीप शर्मा का नामांकन कराने पहुंचे पूर्व सीएम, बोले- भाजपा ने गन्नौर को 10 साल पीछे धकेला

Mon, 09 Sep 2024 11:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 11:58 PM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि कांग्रेस फिर विकास का पहिया चलाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गन्नौर में जनसंपर्क रैली कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
Haryana: Former CM came to file nomination of Kuldeep Sharma
कुलदीप शर्मा का नामांकन पत्र दाखिल कराते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के गन्नौर में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने 10 साल के राज में इलाके को पीछे धकेलने का काम किया है। गन्नौर में एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनाने की शुरुआत कांग्रेस ने की थी, लेकिन 10 साल में भी भाजपा इसे पूरा नहीं करवा सकी। सड़कें टूट चुकी हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने पूरे प्रदेश की यह दुर्दशा कर रखी है। पहलवान, किसान, युवा, कर्मचारियों के साथ भाजपा ने क्या किया यह किसी से अछूता नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को जनसंपर्क रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


रैली के उपरांत भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गन्नौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा का नामांकन दाखिल करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से आज अहीरवाल से लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर विधायक कुलदीप शर्मा ने हमेशा गन्नौर की आवाज उठाई और भविष्य में भी वो अपनी भूमिका को बखूबी निभाएंगे। दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर गन्नौर में एक बार फिर विकास का पहिया तेज गति से आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed