फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana farmers to gherao sugar mill in Roorkee of Uttarakhand

हरियाणा: उत्तराखंड के रुड़की में चीनी मिल का घेराव करेंगे किसान, 5 साल पुराने 34.25 करोड़ रुपये हैं बकाया

Thu, 03 Feb 2022 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 08:03 PM IST
सार

किसान धनश्री चीनी मिल के बाहर खाना-पानी के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। किसानों ने 2017 में मिल में गन्ना डाला था।

विज्ञापन
Haryana farmers to gherao sugar mill in Roorkee of Uttarakhand
सहयोगी पदाधिकारियों के साथ पत्रकारवार्ता करते भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाकियू के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों के गन्ना उत्पादक किसान पांच फरवरी को भोजन व बिस्तर की व्यवस्था के साथ उत्तराखंड की निजी चीनी मिल का घेराव करने के लिए जाएंगे। यह घेराव अनिश्चितकालीन होगा और 34.25 करोड़ रुपये के पांच साल पुराने भुगतान के लिए किया जाएगा। वह गुरुवार को हरियाणा के गोहाना में रोहतक रोड स्थित एक निजी कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। 

विज्ञापन


सत्यवान नरवाल ने बताया कि वर्ष 2017 में हरियाणा में गन्ने का भाव 330 रुपये प्रति क्विंटल था। उस साल बंपर फसल हुई थी। प्रदेश की चीनी मिलों के गन्ना न लेने से मायूस होकर किसानों को अपना गन्ना उत्तराखंड में रुड़की स्थित धनश्री चीनी मिल में देना पड़ा था।
विज्ञापन


इस मिल ने तब किसी किसान से उसका गन्ना 330, किसी से 260 तो किसी से 250 रुपये प्रति क्विंटल के मनमाने दाम पर लिया था। इसके बावजूद पांच साल में गिनती के किसानों का मामूली भुगतान किया गया है। अब भी 34.25 करोड़ की राशि बकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रकम सोनीपत, पानीपत, रोहतक, करनाल और जींद जिले के किसानों की है। उन्होंने बताया कि भाकियू का प्रतिनिधिमंडल भुगतान को लेकर जब सीएम मनोहर लाल से मिला था, उस समय उन्होंने उत्तराखंड के सीएम को फोन किया था। उसके बाद भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में देहरादून में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के सीएम से मिला था, लेकिन मामला आश्वासनों से आगे नहीं बढ़ सका।


अब तक किसानों का यह भुगतान नहीं हुआ। इससे किसानों में रोष है। इस मामले में पांचों जिलों के किसान मजबूर होकर 5 फरवरी से धनश्री चीनी मिल के बाहर डेरा डालेंगे। उनके अनुसार किसान वहां से जब तक तक वापस नहीं लौटेंगे, तब तक उनकी बकाया राशि की पूरी अदायगी नहीं हो जाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संदीप उर्फ भगत सिंह समेत अन्य किसान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed