{"_id":"670ff2fe2c059071f907eac3","slug":"haryana-due-to-shortage-of-buses-passengers-will-have-to-face-problems-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बसों की कमी के चलते यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, शपथ ग्रहण समारोह के लिए भेजी जाएंगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बसों की कमी के चलते यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, शपथ ग्रहण समारोह के लिए भेजी जाएंगी बस
Wed, 16 Oct 2024 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:38 PM IST
सार
सोनीपत से 85 तो गोहाना से 40 बसें पंचकूला भेजी जाएंगी। यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना होगा। चुनिंदा रूटों को छोड़कर जिले के करीब 32 रूटों पर परिवहन समस्या होगी। सभी विधानसभा क्षेत्र में सुबह चार बजे 20-20 बसें रवाना कर दी जाएंगी। पांच बसें रिजर्व रहेंगी। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में अगर आप वीरवार को रोडवेज बस में कहीं यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं तो एक दिन के लिए संभव हो तो टाल दें, अन्यथा भटकना पड़ सकता है। क्योंकि सोनीपत से 85 और गोहाना से 40 बसें पंचकूला रवाना होंगी। बसों की कमी के चलते चुनिंदा रूटों को छोड़ कर करीब 32 रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित रहेंगी।
पंचकूला में आज प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। इसमें सरकार में शामिल होने वाले कई मंत्री शपथ लेंगे। इस समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इनको लाने-ले जाने की जिम्मेदारी रोडवेज को सौंपी गई है।
सोनीपत बस डिपो में कुल 125 बसें हैं। इनमें 93 बस रोडवेज की और 32 किलोमीटर की हैं। इनमें से 85 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से डिपो में महज 40 बसें ही वीरवार को शेष रहेंगी। इनमें भी करीब 10 बसें खराब हैं। 17 बसें लंबे रूटों पर रवाना की जाएंगी। शेष 13 बसों पर 32 रूटों की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
ऐसे में बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देना रोडवेज अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। बसों की कमी से अधिकतर रूट बंद रहेंगे, इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा। बसें नहीं चलने से वीरवार को स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों को परेशानी झेलनी होगी। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ सकती है।
तड़के चार बजे सभी खंडों में भेज दी जाएंगी 20-20 बसें
शपथ ग्रहण समारोह में लोगों को लाने-ले जाने के लिए भी सभी खंडों में 20-20 बसें भेजी जाएंगी। बस अड्डे से इन बसों को तड़के चार बजे अलग-अलग खंडों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। सोनीपत बस डिपो की गन्नौर, राई, खरखौदा व सोनीपत खंड में 20-20 बसें तैनात रहेगी, जबकि पांच बसें आपातकाल स्थिति के लिए रिजर्व रखी जाएंगी।
किस रूट पर कितनी बसें की जाएंगी रवाना
रूट बसें
यह रूट रहेंगे बाधित
सोनीपत बस अड्डा से वीरवार को फरमाणा, दिल्ली, गन्नौर, खानपुर कलां, नरेला, गोहाना, जाखौली, पाबसरा, झिंझोली, पबनेरा सहित करीब 32 रूट बाधित रहेंगे। इनमें से अधिकतर रूट बंद रहेंगे, जबकि कुछ रूटों पर शेष बची बसों को रवाना किया जाएगा।
जिले में रोडवेज डिपो की स्थिति
पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए सोनीपत से 85 व गोहाना से 40 बसें भेजी जाएंगी। ऐसे में चूनिंदा रूटों को छोड़कर अधिकतर लोकल रूटों को बंद रखा जाएगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। यात्रियों से आह्वान है कि बेहद जरूरी काम हो तो ही घर से निकलें। - कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत

- कटरा 08
- सुजानपुर 01
- शिमला 02
- खानपुर कलां 02
- आगरा 02
- चंडीगढ़ 01
- जयपुर 01
- कुल 19
यह रूट रहेंगे बाधित
सोनीपत बस अड्डा से वीरवार को फरमाणा, दिल्ली, गन्नौर, खानपुर कलां, नरेला, गोहाना, जाखौली, पाबसरा, झिंझोली, पबनेरा सहित करीब 32 रूट बाधित रहेंगे। इनमें से अधिकतर रूट बंद रहेंगे, जबकि कुछ रूटों पर शेष बची बसों को रवाना किया जाएगा।
जिले में रोडवेज डिपो की स्थिति
- जिले में रोडवेज बेड़े में कुल बसें : 198
- सोनीपत बस अड्डे में रोडवेज की बसें : 93
- सोनीपत बस अड्डे में किलोमीटर योजना की बसें : 32
- सोनीपत बस अड्डे में कार्यरत चालक : 120
- सोनीपत बस अड्डे में कार्यरत परिचालक : 153
- गोहाना बस अड्डे में रोडवेज की बसें : 48
- गोहाना बस अड्डे में किलोमीटर योजना की बसें : 25