फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Day was celebrated in schools, Haryanvi culture reflected in dance

स्कूलों में हरियाणा दिवस की रही धूम, नृत्य में झलकी हरियाणवी संस्कृति

Tue, 02 Nov 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Haryana Day was celebrated in schools, Haryanvi culture reflected in dance
साउथ प्वाइंट स्कूल में हरियाणावीं नृत्य के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को प्रदर्शित करतीं छात् - फोटो : Sonipat
शहर के स्कूलों में सोमवार को हरियाणा दिवस की धूम रही। स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य में हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिली। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों को हरियाणा दिवस के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

साउथ प्वाइंट स्कूल में धूमधाम से मना हरियाणा दिवस
साउथ प्वाइंट स्कूल में हरियाणा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। छात्राओं ने मेरा दामण सिमां दे ओ नणदी के बीरा... गीत गाकर समा बांध दिया। साउथ पॉइंट स्कूल के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व वाइस चेयरमैन रोहित खत्री ने विद्यार्थियों ने हरियाणा दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

--
अंतरसदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रामानुजन सदन प्रथम
कृष्णा पब्लिक स्कूल में हरियाणा दिवस रंगारंग ढंग से आयोजित किया गया। छात्राओं ने हरियाणवी वेशभूषा पहनकर हरियाणा की संस्कृति को दर्शाया। इस दौरान हरियाणा को जानो अंतरसदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें रामानुजन सदन प्रथम रहा। स्कूल प्रबंधक चांद रूप खत्री व प्रधानाचार्य रश्मि दहिया ने सभी को हरियाणा दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति ने मोहा सबका मन
शंभू दयाल मॉर्डन स्कूल में हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। भाषण व कविता द्वारा विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति पर प्रकाश डाला। छात्राओं द्वारा दी गई हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन जीत लिया। विद्यालय प्रधान अनिल शर्मा, उप प्रधान वेदपाल खत्री, प्राचार्य देवेंद्र शर्मा, उप प्राचार्य सौरभ शर्मा ने सभी को हरियाणा दिवस की बधाई दी।
--
छात्राओं ने बनाई बाजरे की रोटी, सरसों का साग
गन्नौर। खुबडू-भांवर स्थित नव ज्योति शिक्षा सदन में विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति की छठा बिखेरने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने गुलगुले, बाजरे की रोटी, सिलबट्टे की चटनी, सरसों का साग, पकोड़े, बाजरे की खिचड़ी जैसे विभिन्न हरियाणवी व्यंजन बनाकर हरियाणवी संस्कृति को उजागर किया। भाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन बतौर मुख्यातिथि और भाविप संस्कार शाखा के प्रांतीय उपाध्यक्ष योगेश कौशिक व निशा कौशिक विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की व्यवस्था में बीआर कौशिक, पवन कौशिक, शकुंतला कौशिक सहित स्टाफ ने अपना सहयोग दिया। इस दौरान मुख्यातिथि सुरेश जैन, विशिष्ट अतिथि योगेश कौशिक को अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया। संवाद

--
हरियाणवी नृत्य, नाटक और गानों की दी प्रस्तुति
गन्नौर। चाइल्ड केयर इंटरनेशनल स्कूल में हरियाणा दिवस पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। हरियाणवी नृत्य, नाटक, गानों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि के रूप में डॉ. विकास व विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील यादव ने अपनी पत्नी के साथ शिरकत की। मंच संचालन गीता वर्मा व तनीषा ने किया। इस दौरान स्कूल निदेशक अजय यादव, प्राचार्य रमेश वशिष्ठ, सुरेंद्र, जोगेंद्र, प्रीति यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed