फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Chief Minister on a two-day tour in Sonipat

Haryana: मुख्यमंत्री आज और कल सोनीपत में, 135 फीट ऊंचे तिरंगे का करेंगे लोकार्पण

Sun, 16 Jul 2023 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 12:21 AM IST
सार

सीएम मनोहर लाल गोहाना में कल जाट भवन का भूमि पूजन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि खरखौदा में कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेता प्रीतम खोखर के आवास पर जाएंगे। 

विज्ञापन
Haryana: Chief Minister on a two-day tour in Sonipat
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 16 और 17 जुलाई को सोनीपत के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पहले दिन रविवार को दोपहर 3 बजे खरखौदा में स्थापित दादा कुशाल सिंह दहिया व ब्रिगेडियर होशियार सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। शाम 4:40 बजे दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल (डीसीआरयूएसटी) में स्थापित किए गए 135 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ अटल अकादमी व आइडिया लैब का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह आर्किटेक्चर ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि खरखौदा में कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेता प्रीतम खोखर के आवास पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दूसरे दिन 17 जुलाई को सुबह 9:15 बजे खेवड़ा, 10 बजे मुरथल में अपने कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे डीसीआरयूएसटी, मुरथल आएंगे। ड्रग्स ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे सेक्टर-15, 1:40 बजे सेक्टर-23 में अपने कार्यकर्ताओं के आवास पर जाएंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे गोहाना के सेक्टर-7 में जाट धर्मशाला की स्थापना के लिए आयोजित भूमि पूजन में शामिल होंगे। वह शाम 4 बजे बरोदा मोर, 4:55 बजे खानपुर व 5:50 बजे गन्नौर खंड के गांव अगवानपुर में अपने कार्यकर्ताओं के आवास पर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed