फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Cheated a young man of Rs 4.5 lakh by posing as a Facebook friend

Haryana: फेसबुक दोस्त बनकर युवक से साढ़े चार लाख की ठगी की, ऐसे की पूरी वारदात

Tue, 15 Oct 2024 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 10:38 PM IST
सार

वेस्ट रामनगर के युवक से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर साढ़े 4 लाख रुपये ठगे गए हैं। युवती के नाम से फेसबुक पर का प्रस्ताव दोस्ती मिला था। फिर मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर संदेश भेजे थे।

विज्ञापन
Haryana: Cheated a young man of Rs 4.5 lakh by posing as a Facebook friend
फ्रॉड केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में वेस्ट रामनगर के रहने वाले युवक को शेयर ट्रेनिंग में मुनाफे का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवक से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। साइबर थाना पुलिस ने युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वेस्ट रामनगर निवासी सुनील कुमार ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 24 अगस्त को उनके पास प्रियू गुप्ता के नाम से फेसबुक पर दोस्ती का प्रस्ताव मिला था। उसके बाद उसने उनका व्हाट्सएप नंबर ले लिया और अपने व्हाट्सएप नंबर से संदेश भेजा। साथ ही बताया कि वह एक कंपनी में मुख्य इंटरनेट संचालन और तकनीकी रखरखाव की निदेशक है।
विज्ञापन


उनकी कंपनी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग की जानकारी देती है। उन्होंने उनका अकाउंट खुलवा दिया और ट्रेडिंग में मुनाफे की बात कही। उन्होंने कहा कि वह ट्रेडिंग कर रुपये कमा रही है और आप भी कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का आरोप है कि उसने पहले तो उसे मना कर दिया, मगर बाद में उसकी बातों में आ गया। उनसे 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कुल 4.5 लाख का निवेश करा लिया। उनसे आठ बार में अलग-अलग खातों में साढ़े चार लाख रुपये डलवा लिए गए। उन्हें बताया गया कि इसमें कोई नुकसान नहीं होगा।


रुपये निकालने लगे तो तीन हजार डॉलर जमा कराने को कहा
पीड़ित का आरोप है कि जब 4 सितंबर को उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकले। उन्हें कंपनी के कस्टमर केयर से बताया गया कि आप का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। पहले उसे अनफ्रीज करने के लिए तीन हजार डॉलर जमा कराने होंगे। यह राशि 24 घंटे में जमा नहीं कराई गई तो खाता बंद हो जाएगा। उन्होंने पता किया तो ठगी की जानकारी मिली। उन्होंने इसकी जानकारी साइबर सेल को दी। इसके बाद साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed