{"_id":"6392383b52835758f600e6f1","slug":"haryana-boxing-association-sent-an-e-mail-to-boxer-siwi-boora-to-reschedule-the-final-and-semi-final-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: HBA ने भेजी मैच दोबारा कराने की मेल, बॉक्सर सीवी बूरा बोलीं- भेदभाव कर हराने की रची जा रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: HBA ने भेजी मैच दोबारा कराने की मेल, बॉक्सर सीवी बूरा बोलीं- भेदभाव कर हराने की रची जा रही साजिश
Fri, 09 Dec 2022 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 09 Dec 2022 12:47 AM IST
सार
महिला मुक्केबाज सीवी बूरा को हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन(HBA) की तरफ से फाइनल व सेमीफाइनल मैच दोबारा कराने की ई-मेल भेजी गई है। मुक्केबाज ने आरोप लगाया है कि उन्हें हराने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
मुक्केबाज सीवी बूरा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले सप्ताह हुई तीसरी इलाइट वुमन हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता विवादों के घेरे में आ गई है। प्रतियोगिता के 60-63 किलोग्राम भारवर्ग में विजेता रही हिसार निवासी बॉक्सर सीवी बूरा ने बताया कि हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से उसके पास ई-मेल आई है, जिसमें यह लिखा है कि सीवी बूरा का सेमीफाइनल व फाइनल मैच दोबारा करवाया जाएगा। इसके लिए उसको रोहतक आना होगा।
विज्ञापन
महिला मुक्केबाज ने आरोप लगाया है कि उन्हें हराने की साजिश रची जा रही है। उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक हिसार के जाट कॉलेज में हुई थी। इस प्रतियोगिता में उसने हिसार की बॉक्सर ज्योति को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया था। सीवी ने बताया कि उसका राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो चुका है।
विज्ञापन
सीवी बूरा ने फेडरेशन के पदाधिकारियों पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि जब 3 दिसंबर को प्रतियोगिता समाप्त हो गई थी तो इतने दिन बाद दोबारा मैच क्यों करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रतियोगिता के फाइनल मैच के बाद प्रतिद्वंद्वी ज्योति के कोच प्रदीप सांगवान ने एक जज पर गलत निर्णय देने का आरोप लगाया था। उन्होंने इसकी शिकायत हरियाणा बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव रविंद्र पानू को दी थी।
उस समय क्लेरिकल मिसटेक थी। शुक्रवार को दोबारा ट्रायल लिया जाएगा। इसमें जो भी विनर होगा, वहीं नेशनल में जाएगा। किसी भी खिलाड़ी से भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। -जयभगवान, चेयरमैन, सिलेक्शन कमेटी, हरियाणा बॉक्सिंग संघ