{"_id":"67b8da1fc6800b371109b93a","slug":"haryana-board-if-there-is-an-error-in-the-admit-card-get-it-corrected-immediately-otherwise-you-will-not-get-admission-sonipat-news-c-197-1-snp1002-132627-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरियाणा बोर्ड... प्रवेश पत्र में त्रुटी है तो तुरंत करवाएं ठीक, अन्यथा नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरियाणा बोर्ड... प्रवेश पत्र में त्रुटी है तो तुरंत करवाएं ठीक, अन्यथा नहीं मिलेगा प्रवेश
Sat, 22 Feb 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए 76 परीक्षा केंद्रों पर दोनों कक्षाओं के 14986 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में 14 संवेदनशील व 7 केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा संचालित करने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों को 25 फरवरी को बस्ते वितरित किए जाएंगे।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी, जिसकी डेटशीट पहले ही जारी कर दी गई थी। जिले में दोनों कक्षाओं के 14986 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 10वीं कक्षा के 8456 और 12वीं कक्षा के 6530 नियमित विद्यार्थी हैं। परीक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों के रोल नंबर भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने अब खंड स्तर पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। इसमें सोनीपत खंड में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं संचालित करवाई जाएंगी।
गोहाना में सबसे अधिक अति संवेदनशील केंद्र
जिले में बनाए गए 76 परीक्षा केंद्रों में सबसे अधिक अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र गोहाना खंड में है। यहां बोर्ड परीक्षा को लेकर 22 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कथूरा, भैंसवाल कला सहित पांच परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल किए गए हैं। वहीं जिले के 14 संवेदनशील केंद्रों में से पांच केंद्र गोहाना खंड में ही है।
विज्ञापन
कहां कितने परीक्षा केंद्र बनाए
खंड परीक्षा केंद्र
गन्नौर : 12
गोहाना : 22
खरखौदा : 09
सोनीपत : 33
कुल : 76
परीक्षा से पहले ठीक करवाएं प्रवेश पत्र की त्रुटियां
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के बेहतर संचालन के लिए विद्यार्थियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा है कि सभी विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्रों की गंभीरता से जांच करें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर परीक्षा से पहले ही बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर उसे दूर करवाएं। प्रवेश पत्र में त्रुटी होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र में परीक्षार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, हस्ताक्षर व फोटो सही होने चाहिएं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने शनिवार, रविवार व 26 फरवरी को अवकाश होने के बावजूद कार्यालय खोलने का फैसला किया है।
-
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। प्रवेश पत्र में कोई त्रुटी है तो परीक्षा शुरू होने से पहले उसे ठीक करवाएं, ताकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान कोई परेशानी ना आए। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अवकाश के दिन भी बोर्ड कार्यालय खुला रहेगा।
- अजय चोपड़ा, बोर्ड सचिव, हरियाणा शिक्षा बोर्ड, भिवानी