फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana became the overall champion in the national fencing competition

राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना हरियाणा

Wed, 29 Dec 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana became the overall champion in the national fencing competition
राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के - फोटो : Sonipat
29वीं राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न राज्यों की टीमों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष दिखाया। प्रतियोगिता मेें लड़कियों व लड़कों के ग्रुप में हरियाणा ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता रहे खिलाड़ियों को फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पदक पहनाकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सोनीपत में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 600 खिलाड़ियों ने बखूबी प्रदर्शन किया। गेटवे स्कूल मेें चार दिनों तक चली राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने 120 पदकों के लिए कड़ा संघर्ष किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय तलवारबाजी संघ एवं फेसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया से बशीर अहमद खान, एनआईएस पटियाला के कार्यकारी निदेशक राज सिंह बिश्नोई, हरियाणा तलवारबाजी एसोसिएशन के प्रधान एनके सोलंकी, महासचिव सुरेखा ने विजेताओं को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी अब विदेश में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
जूनियर फोइल इवेंट (महिला वर्ग)
स्थान विजेता पदक
प्रथम मणिपुर स्वर्ण पदक
द्वितीय महाराष्ट्र रजत पदक
तृतीय तमिलनाडु कांस्य पदक
तृतीय हरियाणा कांस्य पदक
जूनियर सेबर इवेंट (महिला वर्ग)
प्रथम जम्मू-कश्मीर स्वर्ण पदक
द्वितीय गुजरात रजत पदक
तृतीय हरियाणा कांस्य पदक
तृतीय मणिपुर कांस्य पदक
जूनियर ईपी इवेंट (महिला वर्ग)
प्रथम हरियाणा स्वर्ण पदक
द्वितीय मध्यप्रदेश रजत पदक
तृतीय चंडीगढ़ कांस्य पदक
तृतीय महाराष्ट्र कांस्य पदक
जूनियर फोइल इवेंट (पुरुष वर्ग)
प्रथम हरियाणा स्वर्ण पदक
द्वितीय मध्यप्रदेश रजत पदक
तृतीय मणिपुर कांस्य पदक
तृतीय कर्नाटक कांस्य पदक
--
जूनियर सेबर इवेंट (पुरुष वर्ग)
प्रथम एसएससीबी स्वर्ण पदक
द्वितीय जम्मू-कश्मीर रजत पदक
तृतीय महाराष्ट्र कांस्य पदक
तृतीय हरियाणा कांस्य पदक
--
जूनियर ईपी इवेंट (पुरुष वर्ग)
प्रथम छत्तीसगढ़ स्वर्ण पदक
द्वितीय हरियाणा रजत पदक
तृतीय एसएससीबी कांस्य पदक
तृतीय मध्यप्रदेश कांस्य पदक

राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संवाद

राष्ट्रीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed