फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Bajrang Punia and Ravi Dahiya lost in Olympic qualifier trials

Haryana: ओलंपिक क्वालीफायर व एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल में बजरंग व रवि को झटका, पेरिस ओलंपिक की राह हुई कठिन

Sun, 10 Mar 2024 07:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

ट्रायल मुकाबलों में दोनों ओलंपियन पहलवान दम नहीं दिखा पाए। अपने-अपने भारवर्ग में हारकर बाहर हो गए। बजरंग पूनिया एशियन गेम्स में बिना ट्रायल खेले थे।

विज्ञापन
Haryana: Bajrang Punia and Ravi Dahiya lost in Olympic qualifier trials
बजरंग पूनिया, रवि दहिया, रोहित - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय कुश्ती महासंघ की तदर्थ समिति की तरफ से साई केंद्र, बहालगढ़ में हुए सीनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता और एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर व विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के लिए ट्रायल में ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया व रवि दहिया झटका लगा है। दोनों ही पहलवानों को अपने-अपने भारवर्ग में कड़ी चुनौती मिली और दोनों ही हारकर बाहर हो गए। इनके लिए पेरिस ओलंपिक की राह कठिन हो गई है।

ओलंपियन बजरंग पूनिया इससे पहले चीन में हुए एशियन गेम्स में बिना ट्रायल दिए खेले थे, लेकिन वे वहां कोई पदक नहीं जीत पाने के कारण आलोचना के शिकार हुए थे। बजरंग पूनिया कुश्ती संघ के साथ हुए विवाद के बाद से सुर्खियों में रहे हैं और फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने विनेश फोगाट व साक्षी मलिक के साथ आंदोलन भी किया था। इसके बाद से ट्रायल में छूट को लेकर भी लंबा विवाद चला था।

विज्ञापन

अब रविवार को सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में सीनियर एशियन कुश्ती प्रतियोगिता और एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर व विश्व ओलंपिक क्वालीफायर के लिए ट्रायल में देशभर के पहलवान जुटे थे। जिसके मुकाबलों में स्टार पहलवान बजरंग पूनिया व रवि दहिया के साथ बड़ा उलटफेर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल में रवि दहिया को फ्री-स्टाइल के 57 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में उदित ने 10-8 से हराया। जबकि बजरंग पूनिया को फ्री-स्टाइल 65 किलोग्राम भारवर्ग में रोहित ने क्वालीफाइंग मुकाबले में 9-1 से हरा दिया। हारते ही बजरंग पूनिया बिना डोप टेस्ट दिए ही स्टेडियम से चले गए। वह तीसरे व चौथे मुकाबले के लिए नहीं रूके।

अब 31 मई को होगा ट्रायल
ओलंपिक से पहले 31 मई को साई केंद्र में फिर से ट्रायल होगा। उसके विजेता को ओलंपिक कोटा प्राप्त कर चुके पहलवान से 5 जून को भिड़ना होगा। उसके बाद ओलंपिक के लिए टीम का चयन होगा।


वरिष्ठ पहलवान को हराने की खुशी
पहलवान रोहित ने बताया कि वह बजरंग पूनिया को हराकर खुश है। वह पहले भी उन्हें हरा चुके है। ओलंपिक मेडलिस्ट को हराने की खुशी है। वह बजरंग पूनिया की बहुत इज्जत करता हूं। कुश्ती विवाद के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहे हैं। मैं मानता हूं कि वह चैंपियन और दोबारा फिर से वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed