फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana also dominated in the trials of freestyle category.

Sonipat News: फ्रीस्टाइल वर्ग के ट्रायल में भी हरियाणा का दबदबा रहा

Fri, 13 Oct 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Haryana also dominated in the trials of freestyle category.
फोटो :11: साई केंद्र बहालगढ़ में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में दांव लगाते प
सोनीपत। अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का चयन करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र बहालगढ़ में तदर्थ समिति ने दो दिन ट्रायल लिए। ट्रायल के दूसरे दिन भी हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। वीरवार को फ्रीस्टाइल वर्ग के लिए ट्रायल में चने गए 10 पहलवानों में सात हरियाणा से चुने गए। दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के एक-एक पहलवान का चयन हुआ है।
विज्ञापन


अल्बानिया की राजधानी तिराना में 23 से 29 अक्तूबर तक होने वाली चैंपियनशिप के लिए तदर्थ समिति के सदस्य एवं द्रोणाचार्य अवॉर्डी ज्ञान सिंह, साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं फ्रीस्टाइल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंद्र सिंह, ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक हरगोविंद सिंह, अर्जुन अवॉर्डी अलका तोमर, द्रोणाचार्य अवॉर्डी सुमा शिरूर की देखरेख में ट्रायल लिए गए। ज्ञान सिंह ने बताया कि चुने गए 30 सदस्यीय टीम में 21 पहलवान हरियाणा के हैं।
विज्ञापन




फ्रीस्टाइल वर्ग में इनका चयन हुआ

शुभम (57, सोनीपत हरियाणा), आकाश दहिया (61, सोनीपत, हरियाणा) सेना से खेलते हैं, मोहित कुमार (65, झज्जर, हरियाणा), अभिमन्यु (70, दिल्ली), नवीन (74, सोनीपत, हरियाणा), सागर जागलान (79, पानीपत, हरियाणा), दीपक (86, हरियाणा), पृथ्वीराज (92, महाराष्ट्र), साहिल (97, पंजाब) व अनिरुद्ध (125, सोनीपत, हरियाणा) दिल्ली से खेलते हैं का चयन हुआ है।

फोटो :11: साई केंद्र बहालगढ़ में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में दांव लगाते प

फोटो :11: साई केंद्र बहालगढ़ में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में दांव लगाते प

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed