फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: 30 pack houses built in the state will be inaugurated today from Aterna

Haryana: प्रदेश में बने 30 पैक हाउस का आज अटेरना से होगा शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पहुंचेंगे

Thu, 17 Nov 2022 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Nov 2022 12:16 AM IST
सार

प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश भर से करीब तीन हजार से अधिक किसान भाग लेंगे। किसानों ने किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ ) बनाकर पैक हाउस का निर्माण किया है।

विज्ञापन
Haryana: 30 pack houses built in the state will be inaugurated today from Aterna
गांव अटेरना में पैक हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बातचीत करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत के गांव अटेरना में पहुंचेंगे और यहां तैयार किए गए पैक हाउस के साथ ही प्रदेश में बने 30 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) व उनके पैक हाउस का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

 
एफपीओ बनने से किसानों को स्थानीय स्तर पर पैदावार का अच्छा लाभ मिल सकेगा। यही नहीं छोटे किसानों की पैदावार को भी बड़ी मंडिय़ों व विदेशों तक पहुंचाने का रास्ता साफ हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री मंत्री जेपी दलाल, सांसद रमेश कौशिक, विधायक मोहनलाल बड़ौली व कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


सरकार ने कृषि व्यवसाय के लिए एफपीओ के लिए फसल क्लस्टर विकास कार्यक्रम नामक एक विशेष योजना शुरू की है। इसके तहत उद्यान विभाग ने सब्जी उत्पादक किसानों को समूह बनाकर खेती कराने की तैयारी की है। इसके लिए किसानों के समूह बनाए जा रहे हैं। एक जैसी सब्जी उगाने वाले किसानों को एक समूह में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन समूहों को एफपीओ का नाम दिया है। एफपीओ में छोटे-छोटे किसानों की पैदावार एक साथ जोड़कर पर्याप्त मात्रा हो जाती है। एक ही स्थान पर बड़ी पैदावार को एकत्र करने और उसको पैक हाउस बनाकर सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी विभाग द्वारा कराई जा रही है।

पैक हाउस स्थापित करने के लिए एफपीओ को 60 से 70 फीसदी तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। कृषि उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर पैदावार लेने और अन्य किसानों को प्रेरित करने वाले किसान कंवल सिंह चौहान का गांव अटेरना में पैक हाउस बनकर तैयार हो गया है।

उनके साथ ही प्रदेश में 30 पैक हाउस भी बनकर तैयार हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री अटेरना में तैयार किए गए पैक हाउस का उदघाटन करेंगे। वहीं बनाए गए एफपीओ को विधिवत आरंभ करने के साथ ही उनके सदस्य किसानों के साथ बैठक करेंगे। 

प्रदेश भर से करीब तीन हजार किसान लेंगे भाग
प्रगतिशील किसान कंवल सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर किसानों में उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न कंपनियां पहुंचेंगी और कृषि क्षेत्र में प्रयोग होने वाली मशीनों की प्रदर्शनी लगाएंगी। प्रदेश में जहां पर एफपीओ हैं, वहां से एक बार करीब 50 किसानों को लेकर कार्यक्रम में पहुुंचेगी। पैक हाउस के उद्घाटन कार्यक्रम में जिले के साथ ही प्रदेश भर से करीब तीन हजार से अधिक किसान भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान एक सेमीनार भी लगाया जाएगा। जिसमें किसानों को बेबी कॉर्न की खेती करने के तरीके, पैकिंग व निर्यात प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा किसान फसल उत्पादन से लेकर पैक हाउस में लाने व यहां से देश-विदेश में बेचने तक की पूरी प्रक्रिया को सीखेंगे और समझेंगे। 


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर वीरवार को दोपहर दो बजे गांव हंसापुर-अटेरना स्थित पैक हाउस एवं फसल समूह केंद्र का उद्घाटन करेंगे।  किसान समूह बनाकर अपनी कम मात्रा वाली पैदावार को पैक हाउस में सुरक्षित रख सकेंगे। एफपीओ के माध्यम से किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकेंगे। -डॉ. राकेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed