{"_id":"6606efab62fcfd4ab104c0ab","slug":"harvest-the-crops-around-the-transformer-and-below-the-wires-as-soon-as-they-are-ripe-rajsingh-sonipat-news-c-197-1-snp1002-115988-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर के आसपास व तारों की नीचे की फसल पकते ही करें कटाई : राजसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर के आसपास व तारों की नीचे की फसल पकते ही करें कटाई : राजसिंह
Fri, 29 Mar 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। बढ़ती गर्मी के साथ ही खेतों में गेहूं की फसल भी पकने की तरफ अग्रसर है। ऐसे में होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए बिजली निगम ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी गांवों में जाकर किसानों व ग्रामीणों को खेतों में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों से अवगत कराते हुए जागरूक करेंगे।
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि गेहूं की फसल जल्द पक कर कटाई के लिए तैयार हो जाएगी। ऐसे में हर साल आग की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। किसानों को गेहूं कटाई के सीजन में आग लगने पर नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों को बिजली की शार्ट-सर्किट के चलते आगजनी से नुकसान न हो, इसको लेकर निगम ने किसानों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। इसके लिए कार्यकारी अभियंता ने ग्रामीण स्तर पर टीमों का गठन किया है। इससे जहां फसलों में आग की घटनाएं कम होंगी, वहीं किसानों को होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।
ट्रांसफार्मर के आसपास करें पहले कटाई
गर्मी के सीजन में फसलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए कुछ व्यापक कदम उठाने की जरूरत है। इसके तहत फसल के पकने पर पहले अपने खेत में लगे ट्रांसफार्मर के आस पास व तारों के नीचे से फसल की कटाई कर लें। इससे तेज हवा चलने पर बिजली की तारों के टकराने से निकलने वाली चिंगारी से आग लगने जैसी घटना से बचा जा सके। वहीं फसल को तारों के नीचे एकत्रित न करें। फसल के आसपास धूम्रपान न करें। साथ ही खेत में पानी की उचित व्यवस्था रखें। इससे गेहूं की फसल को आगजनी की घटनाओं से बचाया जा सके।
विज्ञापन
वर्जन
किसानों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जो किसानों को आगजनी की घटनाओं से बचाने के लिए जागरूक करेंगी।
- राजसिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना