{"_id":"671c14322563c890200faef4","slug":"harsh-welcomed-back-after-winning-gold-in-international-wushu-cup-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126670-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय वुशू कप में सोना जीतकर लौटे हर्ष का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंतरराष्ट्रीय वुशू कप में सोना जीतकर लौटे हर्ष का किया स्वागत
Sat, 26 Oct 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। जॉर्जिया के बटुमी में अंतरराष्ट्रीय वुशू कप के खिलाड़ी हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। हर्ष सिंह का प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लौटने पर स्वागत किया गया। हर्ष सिंह ने 80 किलो भार वर्ग में प्रतिभा दिखाई।
द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि वुशू कप 18 से 24 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी। हर्ष सिंह के पिता दलशेर सिंह ने बताया कि बेटे के पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हर्ष सिंह मूलरूप से रोहतक के गांव सीसर खास के निवासी हैं। वह प्रताप सिंह मेमोरियल के छात्रावास में रहते है।
हर्ष सिंह का दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व विधायक बलराज कुंडू, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सोहेल अहमद, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। हर्ष सिंह के पदक जीतने पर विद्यालय संस्थापक सतप्रकाश नंबरदार, उपप्राचार्य नरेश कुमार, विनोद गुलिया, पारस नंबरदार, रोहताश, जयवीर, सतबीर व कृष्ण ने बधाई दी।