{"_id":"5fca7ec58ebc3ecfe963fe6a","slug":"harley-davidson-rides-young-farmers-reaches-to-support-at-horoscope-border-sonipat-news-rtk585049346","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ले डेविडसन बनी युवा किसानों की सवारी, कुंडली बॉर्डर पर समर्थन देने पहुंचा जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ले डेविडसन बनी युवा किसानों की सवारी, कुंडली बॉर्डर पर समर्थन देने पहुंचा जत्था
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर हार्ले डेविडसन बाइक लेकर पहुंचे युवा किसान।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली (सोनीपत)। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे किसानों को समर्थन में पंजाब से लगातार किसान पहुंच रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को कुंडली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के बीच छह हार्ले डेविडसन बाइक पहुंची तो लोगों की निगाह उन पर टिक गई। बाइकों से उतरे युवकों ने ‘जो बोले सो निहाल’ के नारे लगाए और किसानों को अपना समर्थन देने की बात कही। करीब 285 किलोमीटर लुधियाना से हार्ले डेविडसन बाइकों पर पहुंचे युवा किसानों के जत्थे ने कहा कि सरकार किसानों के साथ मनमानी नहीं कर सकती। सरकार किसानों की मांगों को जल्द पूरा करे। उनका था कि किसान देश का पेट भरता है। पीयू सेंट राइडर क्लब के सदस्यों ने कहा कि अन्नदाता को तकलीफ होगी तो पूरा देश उनके साथ आकर खड़ा हो जाएगा।
किसान ने सदा समाज हित के लिए काम किया है। किसानों की मांग है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। सरकार किसानों को ही फायदा देने की बात कह रही है तो तुरंत किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। मैं व मेरे साथी अपनी हार्ले डेविडसन बाइकों के साथ आए हैं। हम दिखाना चाहते हैं कि किसान लगातार तरक्की कर रहा है।
- हरनेक सिंह बैनीवाल, खन्ना
केंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों की मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरा करे। अन्नदाता ही लोगों का पेट भरता है। उसे किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मेरा पूरा परिवार खेती किसानी से जुड़ा है। पांच बजे कोहरे व ठंड के बीच हम 285 किलोमीटर दूर बाइक चलकर यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
- गगन, लुधियाना