{"_id":"60fb16b08ebc3e582672c348","slug":"hariyna-win-women-boxing-championship-sonipat-news-rtk6187316189","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप : महिला वर्ग में हरियाणा व पुरुष वर्ग में एसएससीबी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप : महिला वर्ग में हरियाणा व पुरुष वर्ग में एसएससीबी की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
सोनीपत में युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विजेता हरियाणा टीम के साथ आयोजक व अतिथिगण।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खेवड़ा स्थित डीपीएस स्कूल में हरियाणा बॉक्सिंग संघ की तरफ से बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें हरियाणा की महिला टीम खिताब को बरकरार रखने में सफल रही जबकि एसएससीबी ने पुरुष श्रेणी का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन रही गीतिका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
फरवरी में स्वीडन में गोल्डन गर्ल बॉक्सिंग कप में देश के लिए स्वर्ण पदक विजेता रही निवेदिता कार्की ने हरियाणा की मुक्केबाज गीतिका के खिलाफ खेलते हुए उसे 3-2 अंक से हरा दिया। हरियाणा ने महिला वर्ग में 7 स्वर्ण व 5 रजत सहित 12 पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया, जबकि एसएससीबी ने पुरुष स्पर्धा में 10 पदक (7 स्वर्ण व 3 रजत) के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
दिन के पहले मुकाबले में गीतिका की हार के बाद तमन्ना ने गत चैंपियन हरियाणा को महिला वर्ग में अपना पहला स्वर्ण दिलाया। टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही तमन्ना ने 50 किलो भारवर्ग के फाइनल में राजस्थान की अंजलि चौधरी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 अंक से हराया। वहीं नेहा (54 किलो), प्रीति (57 किलो), प्रीति दहिया (60 किलो), लशु यादव (70 किलो), खुशी (63 किलो) और दीपिका (+81) ने भी स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा हरियाणा के पुरुष मुक्केबाजों ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया और 4 स्वर्ण और 5 रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
वर्ष 2021 के विश्व युवा चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विश्वामित्र चोंगथम ने पुरुष स्पर्धा में एसएससीबी के शानदार प्रदर्शन का नेतृत्व किया। विश्वामित्र चोंगथम ने 51 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए हिमाचल प्रदेश के अभिनव कटोच को एकतरफा मुकाबले में 5-0 अंक से हरा दिया। विश्वनाथ सुरेश (48 किलो), विक्टर सिंह शैकोम (54 किलो), विजय सिंह (57 किलो), रवि चंद्र सिंह (60 किलो), जयदीप रावत (71 किलो) और दीपक (75 किलो) एसएससीबी के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ी रहे।
हर दिन एक जैसा नहीं होता, सभी बेहतर प्रयास जारी रखें : मेजर सत्यपाल सिंधु
कार्यक्रम में मुख्यातिथि हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल में हर दिन एक जैसा नहीं होता। जरूरी नहीं है कि आप कांस्य जीत पाए हैं तो आगे भी कांस्य ही जीत सकते हैं। जिस खिलाड़ी से आप हारे हैं ,भविष्य में आप उसे हरा भी सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी अपना बेहतर प्रयास जारी रखें। इस दौरान बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष दिग्विजय, उपाध्यक्ष राजेश भंडारी, नरेंद्र नरवाल, टेक्नीकल डायरेक्टर डॉ. धर्मेंद्र, द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, अर्जुन अवार्डी राजकुमार धनखड़, अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र योगी, अर्जुन अवार्डी जयपाल सिंह, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के कार्यकारी सचिव रविंद्र पन्नू, कोषाध्यक्ष कैप्टन प्रवीर, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अशोक खत्री, ओमबीर हुड्डा आदि मौजूद रहे।