फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hariyali Teej is a symbol of family unity: Dr. Rita

हरियाली तीज पारिवारिक एकता की प्रतीक : डॉ. रीटा

Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej is a symbol of family unity: Dr. Rita
फोटो 04- सोनीपत के गोहाना में संस्कार भारती व हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित हरियाली तीज महो
गोहाना। हरियाणा अपने त्योहार व संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। हरियाली तीज पारिवारिक एकता की प्रतीक है। साथ ही भगवान शिव व मां पार्वती के मिलन को समर्पित भी है। युवा पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोड़ें ताकि भारतीय सनातन परंपरा को जीवंत रखा जा सके। सरकार तीज-त्योहार व हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

ये बाद सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने बरोदा रोड स्थित हरियाणा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संस्कार भारती व हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में कही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. रीटा शर्मा ने हरियाणवीं संस्कृति से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर झूला भी झूला। हरियाली तीज से जुड़ी पौराणिक कथा का स्मरण करते हुए कहा कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए 108 बार उपवास किया था जो पारिवारिक जीवन में प्रतिबद्धता व एकजुटता के गहरे महत्व पर बल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि समकालीन समाज के संदर्भ में जहां पारिवारिक बंधन व रिश्ते लगातार कमजोर, तनावपूर्ण हो रहे हैं ऐसे त्योहार सांस्कृतिक आधार के रूप में कार्य कर हमें भावनात्मक व सामाजिक रूप से जोड़े रखते हैं। कार्यक्रम में नगर संघ चालक सुरेंद्र गर्ग, हरि प्रकाश गौड़, सुदेश उप्पल, संस्कार भारती, गोहाना इकाई के संरक्षक परमानंद लोहिया, अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सचिव विक्रम सैनी, कोषाध्यक्ष राकेश गंगाना व अन्य मौजूद रहे।

जिलास्तरीय तीज महोत्सव आज
डॉ. रीटा शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निरंतर महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं। अंबाला में सोमवार को राज्यस्तरीय तीज महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। इसी प्रकार 9 जिलों में जिलास्तरीय तीज महोत्सव के तहत सोनीपत के जिला परिषद हाॅल में कार्यक्रम होगा। महोत्सव में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।

फोटो 04- सोनीपत के गोहाना में संस्कार भारती व हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित हरियाली तीज महो

फोटो 04- सोनीपत के गोहाना में संस्कार भारती व हरियाणा कला परिषद की ओर से आयोजित हरियाली तीज महो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed