फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hanuman played an important role in accomplishing the Lord's tasks: Swami Madhvacharya

हनुमान ने प्रभु के कार्यों को सिद्ध करने में निभाई अहम भूमिका : स्वामी माध्वाचार्य

Mon, 23 Dec 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Hanuman played an important role in accomplishing the Lord's tasks: Swami Madhvacharya
फोटो 34- सोनीपत के बत्रा कॉलोनी स्थित सत्संग कुटिया में सत्संग एवं संकीर्तन महोत्सव के दौरान मौ
सोनीपत। बत्रा कॉलोनी स्थित सत्संग कुटिया में श्रीराम भक्ति सागर संस्था की ओर से चल रहा पांच दिवसीय सत्संग एवं संकीर्तन महोत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली से कमलेश परुथी ने संकीर्तन के माध्यम से भजनों की अमृत वर्षा कर माहाैल को भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन


सत्संग में श्रीधाम अयोध्या से स्वामी माध्वाचार्य महाराज ने ब्रह्मलीन जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज को नमन किया। उन्होंने हनुमान जी के बल का बखान करते हुए बताया कि पवन पुत्र बजरंग बली ने समय-समय पर भगवान श्रीराम जी के कार्यों को सिद्ध करने में अपनी अहम भूमिका निभाई, लेकिन कभी अहंकार नहीं किया। उन्होंने विनय पत्रिका का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि हनुमान जी ने किस प्रकार राम-रावण युद्ध में अपनी पूछ बढ़ाकर अनेकों राक्षसों का संहार किया। उन्होंने इतनी समर्थता होने के पश्चात भी श्रीराम जी की कृपा को ही श्रेय दिया। मनुष्य को भी नियमित श्रीराम चरितमानस का पठन-श्रवण कर शिक्षा को जीवन में उतारने का प्रयत्न करना चाहिए।
विज्ञापन

संस्था से राजेश बत्रा ने भी राम नाम की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में गिरधारी लाल गिरधर, शक्ति बत्रा, वेद अरोड़ा, महेश सपरा, महेंद्र सपरा, रमेश बत्रा, दीपक छाबड़ा, अशोक कुकरेजा, जोगिंद्र कुमार, भोज दत्त, राजेंद्र बत्रा, रामकिशन भारती, हिंदूजा व महिला मंडली की सभी सदस्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed