फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hanuman burnt Lanka, people shouted slogans

Sonipat News: हनुमान ने किया लंका दहन, हुआ जयघोष

Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hanuman burnt Lanka, people shouted slogans
सोनीपत के कामी रोड पर पर रामलीला मंचन में सुग्रीव व जामवंत संवाद का मंचन करते कलाकार। संवाद
सोनीपत। कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला मंचन के आठवें दिन कलाकारों ने श्रीराम का हनुमान से मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, संपाती संवाद व लंका दहन का बखूबी मंचन किया। वृंदावन से पहुंचे स्वामी शिवदयाल शर्मा, गिरिराज प्रसाद शर्मा व उनके साथी कलाकारों ने आचार्य सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में शानदार मंचन किया। गोशाला, सोनीपत के प्रधान व पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन के साथ मंचन शुरू किया। अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता विनोद गुप्ता व हंसराज गुप्ता लोहिया ने की।
विज्ञापन


रामलीला मंचन में माता सीता की खोज में निकले राम व लक्ष्मण की भेंट हनुमान से होती है। हनुमान श्रीराम की मुलाकात सुग्रीव से करवाते हैं। वह अपने बड़े भाई बाली से प्रताडि़त हैं। राम-सुग्रीव की मित्रता होने पर राम बाली का वध कर सुग्रीव को राजा बनाते हैं। बाद में माता सीता की खोज में उनकी मुलाकात जटायु के भाई संपाती से होती है। वह बताते हैं कि माता जानकी को रावण हरण करके लंका में ले गया है। जिस पर पवन पुत्र हनुमान उड़कर समुद्र पार करके लंका जाते हैं। उड़ते हनुमान को देखकर सभी दर्शक प्रसन्न हो कर जय श्रीराम जय पवन पुत्र हनुमान के नारे लगाने लगते है। हनुमान अशोक वाटिका में पहुंच जाते हैं, जहां उन्हें सीता माता दिखाई देती हैं। वह उनसे मिलने के बाद अशोक वाटिका में फल तोडकऱ खाने लगते हैं। विरोध करने पर रावण के एक पुत्र को मार डालते हैं। फिर मेघनाथ जब ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करते हैं तो हनुमान को बांधकर ले जाते है। वहां पर अहंकारी रावण हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। जिससे वह पूरी लंका को जला देते हैं, केवल विभीषण का महल सुरक्षित रहता है। लंका दहन का सजीव चित्रण करने के लिए समिति ने रोहतक से रावण की लंका तैयार कराकर मंगवाई थी। इस दौरान राजकपूर जैन, जानकी दास, रवि प्रकाश अग्रवाल, महेंद्र वर्मा, अरुण जैन, प्रवीण गोयल, अनिल जैन, बीएम कुच्छल, दीपक कुच्छल, रणवीर सिंह खत्री, विजय गौतम, वीरेंद्र कटारिया, अरविंद कुच्छल, राहुल अग्रवाल, नितिन कुच्छल, तरुण शर्मा, डॉ. दिनेश वशिष्ठ, प्रधान महेन्द्र मंगला, महासचिव राजकुमार गोयल व पंडित अमित शौनक मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेक्टर-12 में भी हुआ लंका दहन

सेक्टर-12 में शिव ड्रामेटिक क्लब राई की तरफ से आयोजित हो रही रामलीला में लंका दहन के प्रसंग का आयोजन किया गया। वहीं इससे पहले मेयर निखिल मदान श्याम पार्क सेक्टर-12 में किए जा रहे रामलीला मंचन में पहुंचे। मेयर निखिल मदान ने रामलीला के पात्र निभा रहे सभी कलाकारों और आयोजकों को शुभकामना दी। मेयर निखिल मदान ने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति को बचाए रखने और सनातन धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रामलीला जैसे कार्यक्रम बेहद जरूरी है। इस दौरान विक्की कौशिक, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष राई, अधिवक्ता मोहन कौशिक, लीलू कौशिक, रामलाल, अधिवक्ता अमित कौशिक, मनीष त्यागी, राजू कौशिक, मंजीत तिहाड़, भूषण, रमेश जांगड़ा, प्रमोद कौशिक आदि मौजूद रहे। वहीं गोहाना में मुगलपुरा रोड स्थित टीटू धर्मशाला व शिवाला मस्त नाथ मंदिर में रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed