फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Half a dozen vehicles collided on the highway due to fog, sonipat

कोहरे के कारण हाईवे पर टकराए आधा दर्जन वाहन

Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen vehicles collided on the highway due to fog, sonipat
मुरथल के पास कोहरे के चलते हुए हादसे में घायल युवक। - फोटो : sonipat
जिले में कोहरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे से अब जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। सुबह के समय घने कोहरे में दृश्यता कम होने के चलते हाईवे पर मुरथल व राई के आधा दर्जन वाहन भी आपस में टकरा गए। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए। वहीं, राई चौक के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक पलटने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। राई पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को गंतव्य की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह घना कोहरा होने के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया। हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई।
विज्ञापन

मुरथल चौक पर हादसे में कई चोटिल
सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। महज 10 मीटर पर भी कुछ नहीं दिख रहा था। दृश्यता कम होने के कारण मुरथल के पास चार कार आपस में टकरा गई, जिसमें एक कार सवार परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसे में पंजाब निवासी हरेंद्र पाल, राकेश व मनोज घायल हुए। वह सभी अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। राकेश ने बताया कि उसकी बेटी गाजियाबाद में रहती है। उसे विदेश जाना था। उसी से मिलने के लिए वह जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राई चौक पर लगा जाम
हाईवे स्थित राई चौक पर हुए हादसे में दो ट्रकों की टक्कर के बाद एक ट्रक मार्ग के किनारे पलट गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। राई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को गंतव्य की तरफ रवाना किया। करीब एक घंटे तक यहां जाम की स्थिति बनी रही।

फसल के लिए लाभदायक है ठंड
रबी की फसल के लिए वर्तमान में ठंड अधिक होना फायदेमंद है। वर्तमान में जितनी अधिक ठंड होगी उतनी ही गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि इस समय अधिक ठंड होना गेहूं के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे गेहूं की फसल में अधिक से अधिक फुटाव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed