फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   hail with rain, wheat crop separated

बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान

Sat, 22 Feb 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
hail with rain, wheat crop separated
सोनीपत। जिले में बारिश व तेज हवा के साथ कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। बारिश से जहां गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई, वहीं कई गांवों में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान का डर सता रहा है। बारिश से निचाई वाले स्थानों पर जलभराव हो गया। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई। जिले में औसतन 19 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। बारिश से किसानों को नुकसान का डर सताने लगा है। किसान बिजेंद्र, सुनील, राजेश व जोगेंद्र ने बताया कि रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। जिससे गेहूं की फसल में दाना सही तरह से विकसित नहीं हो पाएगा। जिसका असर पैदावार पर पड़ सकता है। गन्नौर व गोहाना क्षेत्र के कई गांवों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे फसल के प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। वर्तमान में गेहूं की फसल में बालियां आने का समय है। ऐसे में फसल जमीन पर बिछने से दाना बेहतर नहीं हो सकेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अगले दो दिन तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

सोनीपत में सबसे अधिक 21 एमएम बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 24 घंटे के अंदर जिले में औसतन 19 एमएम बरसात दर्ज की गई। सोनीपत में जहां 21 एमएम बरसात हुई, वहीं गोहाना में 15 एमएम, गन्नौर में 20 एमएम तथा खरखौदा में भी 20 एमएम बारिश हुई। शुक्रवार को दिन के समय सोनीपत और गन्नौर में ही बरसात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आई 6 डिग्री की गिरावट
जिले में कई गांवों में ओलावृष्टि और बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान महज 18 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आसमान में बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की वजह से तापमान 22 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। हालांकि उसके बाद एक बार फिर से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।
शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर हुआ जलभराव
शहर में हुई झमाझम बरसात से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गीता भवन चौक, कच्चे क्वार्टर रोड, ओल्ड डीसी रोड, मामा-भांजा चौक, सारंग रोड, पुरखास रोड, ककरोई चौक व निचाई वाले स्थानों पर जलभराव हो गया। इसके अतिरिक्त शहर की कई कॉलोनियों की गलियों में भी घरों के बाहर भी पानी भर गया। बरसात की वजह से शहर में यातायात व्यवस्था पर भी असर दिखाई दिया। शाम के समय कई महत्वपूर्ण मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। सारंग रोड अंडर ब्रज के नीचे पानी भरने से लोगों को दिक्कत हुई।

---
पश्चिमी विक्षोभ के कारण अच्छी बरसात हुई है। बरसात की वजह से रबी की अधिकतर फसलों को फायदा हुआ है। गेहूं की अगेती फसल जमीन पर गिरने की सूचना मिली है। कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। इसका फसलों पर क्या असर रहा इसका पता लगाया जाएगा। बरसात से किसानों को सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
डॉ.अनिल सहरावत, जिला कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।

 बारिश के बाद बारोटा में जमीन पर बिछी गेहूं की फसल।

बारिश के बाद बारोटा में जमीन पर बिछी गेहूं की फसल।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed