फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hafed purchased 32 quintals of mustard, 23 quintals were found to have excess moisture

Sonipat News: हैफेड ने खरीदी 32 क्विंटल सरसों, 23 क्विंटल में नमी ज्यादा मिली

Thu, 20 Mar 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Hafed purchased 32 quintals of mustard, 23 quintals were found to have excess moisture
फोटो 25: सोनीपत अनाज मंडी में धूप में सुखाने के लिए फैलाई गई सरसों। संवाद
सोनीपत। अनाज मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने लगी है। बुधवार को सोनीपत व गोहाना स्थित नई अनाज मंडी में पहुंची सरसों की खरीद की गई। दोनों मंडियों में पांच-पांच गेट पास जारी किए गए। सोनीपत अनाज मंडी में 40 क्विंटल सरसों खरीदी गई। प्राइवेट मिलर्स ने 5600 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों खरीदी। वहीं गोहाना मंडी में 55 क्विंटल सरसों पहुंची। उसमें से 23 क्विंटल सरसों में नमी ज्यादा होने के कारण हैफेड ने नहीं खरीदा। दूसरी तरफ खरखौदा व गन्नौर में सरसों की आवक नहीं हुई।
विज्ञापन

सोनीपत अनाज मंडी में सरसों की खरीद हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) की ओर से की जाएगी। इस बार सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से नहीं, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के माध्यम से की जाएगी। मंडी में केवल उन्हीं किसानों की सरसों खरीदी जाएगी जिन्होंने मेरी फसल मेरी ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाया हुआ है। अनाज मंडी में बुधवार को कई किसान सरसों लेकर पहुंचे। फसल पंजीकरण न होने की वजह से संबंधित किसानों की सरसों की सरकारी खरीद नहीं हो पाई। ओपन बोली के माध्यम से किसानों को आढ़तियों को अपनी फसल बेचनी पड़ी।
विज्ञापन

9763 एकड़ भूमि में उगी सरसों का कराया पंजीकरण
रबी सीजन के दौरान 3893 किसानों ने 9763 एकड़ में उगी सरसों का पंजीकरण करवा रखा है। सोनीपत ब्लॉक में 2902 एकड़ भूमि में उगी सरसों की फसल का पंजीकरण करवाया गया है। राई ब्लाॅक में 308 एकड़ भूमि में उगी सरसों का पंजीकरण करवाया है तो गन्नौर ब्लाॅक में 1846 एकड़, गोहाना ब्लाॅक में 1770 एकड़, खानपुर कलां ब्लाॅक में 670 एकड़ और खरखौदा ब्लाॅक में 2264 एकड़ भूमि में उगी सरसों का किसानों ने पंजीकरण करवाया है।

फोटो 25: सोनीपत अनाज मंडी में धूप में सुखाने के लिए फैलाई गई सरसों। संवाद

फोटो 25: सोनीपत अनाज मंडी में धूप में सुखाने के लिए फैलाई गई सरसों। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed