फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GVM team was winner and runner up in business pitch event

Sonipat News: बिजनेस पिच इवेंट में जीवीएम की टीम रही विजेता और उप विजेता

Tue, 02 Sep 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
GVM team was winner and runner up in business pitch event
फोटो 33- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय थिंक टैंक-2025 कार्यक्रम मे
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में राज्यस्तरीय थिंक टैंक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में जीवीएम कन्या महाविद्यालय, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, हिंदू महाविद्यालय, डीसीआरयूएसटी मुरथल, राजकीय महाविद्यालय जाखौली सहित डीएस काॅलेज करनाल, दीनबंधु राजकीय महाविद्यालय पानीपत के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एसबीआई शाखा प्रबंधक रजनी ने टीम के साथ स्टार्टअप व उद्यमिता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

जीवीएम की पूर्व छात्राओं ने उद्यमिता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देते हुए छात्राओं को स्व-रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। इनमें खुशी, ट्विंकल सरदाना, डिंपल अनेजा, सोनिया टुटेजा, भूमिका शामिल रही। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका जिला रोजगार अधिकारी सविता लांबा, राज्य संसाधन समूह की सदस्य सुनीता ढुल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन स्नेहा, सान्या, मोक्षी, युक्ति, शीतल व आशु ने किया। कार्यक्रम में संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी, उप प्राचार्य डाॅ. सुमन नासा, वाणिज्य विभाग की डीन डाॅ. आशा चावला, प्रबंधन के डीन डाॅ. प्रवीण शर्मा, डाॅ. पूजा गुलाटी, महिमा, आस्था, वंदना, रुचिका, मीना कालरा, कीर्ति, कामिनी, प्रिया मौजूद रहीं।

---
यह रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम

बिजनेस पिच इवेंट में जीवीएम की टीम (पारूल, नैंसी, पलक, अनुष्का) ने प्रथम, जीवीएम की ही दूसरी टीम (स्नेहा, प्रियंका, कुमकुम, नेहा) ने द्वितीय, दीनबंधु राजकीय महाविद्यालय पानीपत की टीम (भव्या व किरण) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऐड-मेड शो में मेजबान जीवीएम की टीम (प्रियांशी, शिवानी) प्रथम, डीएस काॅलेज, करनाल की टीम (तनिष्का) द्वितीय, जीवीएम की दूसरी टीम (इशिका, सोनिया, ईशा) तृतीय रही। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में जीवीएम की जया ने प्रथम, डीएस काॅलेज करनाल के जतिन विज ने द्वितीय, जीवीएम की डॉली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फोटो 33- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय थिंक टैंक-2025 कार्यक्रम मे

फोटो 33- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय थिंक टैंक-2025 कार्यक्रम मे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed