फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GVM students were topper in BA Geography

Sonipat News: बीए भूगोल में टॉपर रही जीवीएम की छात्राएं

Sat, 13 Apr 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
GVM students were topper in BA Geography
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय के बीए भूगोल (ऑनर्स) के सेमेस्टर एक, तीन व पांच के परीक्षा परिणामों में विश्वविद्यालय की टॉप- 10 सूची में 19 छात्राओं ने स्थान बनाया। महाविद्यालय की छात्राओं ने तीनों सेमेस्टरों में टॉपर का खिताब अपने नाम किया। सेमेस्टर एक व पांच में पहले तीनों स्थानों पर जीवीएम की छात्राएं रहीं। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने प्रदर्शन पर छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन

बीए भूगोल ऑनर्स के सेमेस्टर पांच में स्वाति ने 90.50 फीसदी अंक लेकर पहला, तनीशा ने 89.75 फीसदी के साथ दूसरा , सोनम ने 88.75 फीसदी के साथ तीसरा, सोनम पन्नू ने 88 फीसदी के साथ पांचवां, मुस्कान ने 86.25 फीसदी अंक लेकर छठा, काफी ने 85 फीसदी के साथ सातवां, देविका ने 84.50 फीसदी अंकों के साथ आठवां, तन्नू ने 83.25 फीसदी अंक प्राप्त कर नौवां व निधि ने 82.25 फीसदी के साथ विवि स्तर पर दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तीसरे सेमेस्टर में नैंसी ने 89.75 फीसदी अंक लेकर प्रथम, दिव्या ने 89.25 फीसदी अंक के साथ दूसरा, हिमांशी ने 86.75 फीसदी के साथ चौथा, टीना ने 86.50 फीसदी अंक प्राप्त कर पांचवां व अन्नू ने 84.50 फीसदी अंक लेकर आठवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सेमेस्टर में नेहा ने 93 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान, गौरव ने 90.33 फीसदी के साथ दूसरा, संध्या ने 88.67 फीसदी अंकों के साथ तीसरा, मानसी ने 86.33 फीसदी के साथ छठा व भूमिका ने 84 फीसदी अंक लेकर विवि स्तर पर नौवां स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed