फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GVM girl students won 10 medals including gold in Inter College Taekwondo

Sonipat News: इंटर काॅलेज ताइक्वांडो में जीवीएम की छात्राओं ने स्वर्ण सहित 10 पदक जीते

Fri, 13 Feb 2026 08:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
GVM girl students won 10 medals including gold in Inter College Taekwondo
जीवीएम कॉलेज में ताइक्वांडो की पदक विजेता ​खिलाड़ियों का स्वागत करत प्राचार्य व अन्य। स्रोत : स
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के अंतर्गत आयोजित इंटर काॅलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की छात्राओं ने एक स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते। जीवीएम संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. स्पाह ने बताया कि 10 व 11 फरवरी को रोहतक विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में इंटर काॅलेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए जीवीएम की एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा संजना ने ताइक्वांडो की पूमसे स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


ताइक्वांडो की कायरूगी स्पर्धा में बीसीए द्वितीय वर्ष की हिमांशी ने अंडर-67 किलोग्राम भारवर्ग में रजत तथा बीसीए द्वितीय वर्ष की ही सिमरन ने अंडर-73 किलोग्राम भारवर्ग में रजत और बीसीए द्वितीय वर्ष की वैष्णवी ने ओवर-73 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा बीए द्वितीय वर्ष की पलक शर्मा ने 63 किलोग्राम भारवर्ग से कम भारवर्ग में कांस्य, बीएससी प्रथम वर्ष की कीर्ति ने अंडर-57 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य, एमए द्वितीय वर्ष की संजना ने अंडर-53 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।

वहीं बीए प्रथम वर्ष की शिवांशी ने अंडर-46 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य और बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी ने अंडर-49 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। काॅलेज लौटने पर प्राचार्य की अगुवाई में विजेताओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed