{"_id":"671ffe6267c11e1ac50c4ae4","slug":"gvm-college-stood-first-in-squad-drill-nancy-was-the-best-cadet-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126861-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्क्वाॅड ड्रिल में जीवीएम महाविद्यालय रहा प्रथम, नैंसी सर्वश्रेष्ठ कैडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्क्वाॅड ड्रिल में जीवीएम महाविद्यालय रहा प्रथम, नैंसी सर्वश्रेष्ठ कैडेट
Tue, 29 Oct 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। देवडू रोड स्थित ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल में 12 हरियाणा बटालियन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की तरफ से आयोजित वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन किया गया। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेटों ने चार स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जीवीएम की एनसीसी इकाई की प्रभारी प्राध्यापिका प्रियंका ने बताया कि कई दिनों तक चलने वाले शिविर में कैडेटों को ड्रिल अभ्यास, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक जागरूकता का प्रशिक्षण दिया गया। जीवीएम की कैडेटों ने भाषण, सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन और स्क्वॉड ड्रिल स्पर्धा में भागीदारी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। जीवीएम की अंडर ऑफिसर नैंसी को सर्वश्रेष्ठ कैडेट के खिताब जीता। महाविद्यालय की खुशी ने एंकरिंग व रितिका ने पायलटिंग में स्वर्ण पदक जीता। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि एनसीसी टीम ने अपने अनुशासन व बेहतरीन प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया।