फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GVM captured the overall trophy of NCC Fest

Sonipat News: एनसीसी फेस्ट की ओवरऑल ट्रॉफी पर जीवीएम का कब्जा

Thu, 11 Apr 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
GVM captured the overall trophy of NCC Fest
सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी फेस्ट की समूह नृत्य स्पर्धा में नृत्य की
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय का तीन दिवसीय एनसीसी-फेस्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों व पुरस्कार वितरण के साथ बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें जीवीएम ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सर्वश्रेष्ठ कैडेट का खिताब भी जीवीएम की मानसी ने अपने नाम किया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

एनसीसी-फेस्ट के पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कैप्टन धर्मवीर सिंह, ले. कर्नल विनोद कुमार व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। फेस्ट की संयोजक एवं एनसीसी इकाई की प्रभारी प्राध्यापिका ले. प्रियंका ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि कैप्टन धर्मवीर सिंह ने शिविरार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वह राष्ट्र सेवा के लिए आगे बढ़ें। एनसीसी इसके लिए बेहतरीन मंच है जो एक मजबूती नींव प्रदान करता है। ले. कर्नल विनोद कुमार ने भी कहा कि एक नागरिक के लिए देश सेवा से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नहीं होती। एनसीसी के माध्यम से आगे चलकर आर्मी ज्वाइन करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
नारा लेखन : एसआरएम यूनिवर्सिटी की सुहानी ने प्रथम, जीवीएम की रवीना ने द्वितीय व हिंदू काॅलेज की अनीका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पोस्टर बनाओ : हिंदू कालेज के आनंद ने प्रथम, जीवीएम की मुस्कान ने द्वितीय व डीसीआरयूएसटी की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डेक्लामेशन : हिंदू कन्या महाविद्यालय की प्राची ने प्रथम, अपूर्वा ने द्वितीय व सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट : जीवीएम की समीक्षा व रिया ने प्रथम, हिंदू काॅलेज ऑफ एजुकेशन के अमन व आनंद ने द्वितीय और हिंदू कन्या महाविद्यालय की निकिता व चंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली सजाओ : डीसीआरयूएसटी की खुशी ने प्रथम, निधि व नेहा ने द्वितीय और पूनम व नीरू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एक्सटेंपोर प्रतियोगिता : जीवीएम की अपूर्वा ने प्रथम, हिंदू कन्या महाविद्यालय की मीनल ने द्वितीय और जीवीएम की समीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
एकल नृत्य : एसआरएम यूनिवर्सिटी की शीतल प्रथम, अनीका व आरजू द्वितीय और अन्नू व करीना तृतीय रहीं।
युगल नृत्य : जीवीएम की अन्नू व खुशी की जोड़ी ने प्रथम, डीसीआरयूएसटी की मुस्कान व स्नेहा ने द्वितीय और हिंदू कन्या महाविद्यालय की संजना व आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी फेस्ट की समूह नृत्य स्पर्धा में नृत्य की

सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी फेस्ट की समूह नृत्य स्पर्धा में नृत्य की

 सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी फेस्ट की समूह नृत्य स्पर्धा में नृत्य की

सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित एनसीसी फेस्ट की समूह नृत्य स्पर्धा में नृत्य की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed