फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gurudwara Prabandhak Committee members and traders take out Tiranga Yatra

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gurudwara Prabandhak Committee members and traders take out Tiranga Yatra
तिरंगा यात्रा के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को पुष्पमालाएं अर्पित करते गुरुद्वारा - फोटो : Sonipat
तिरंगे का सम्मान करने व आपसी भाईचारा बढ़ाने को उद्देश्य को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और व्यापारियों ने शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा मॉडल टाउन से सुभाष चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। चौक पर पहुंच कर आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को पुष्पमालाएं अर्पित की। साथ ही गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई घटना की निंदा की गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने कहा कि तिरंगे के सम्मान में जीवन बलिदान करने वाली अपनी कौम का यह इतिहास नहीं रहा है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। इस घटना के जिम्मेदार लोगों को जल्द सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा मॉडल टाउन के प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस का सम्मान प्रत्येक नागरिक के दिल में है। तिरंगे के सम्मान के लिए हमारे देश का हर नागरिक अपना जीवन तक बलिदान करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को अपने राष्ट्र ध्वज का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर लालकिले पर तिरंगे की जगह धर्म का झंडा फहराना गलत है। राष्ट्र ध्वज राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। राष्ट्र ध्वज हमें त्याग, क्रांति, शांति एवं समृद्धि जैसे मूल्यों की शिक्षा देता है। राष्ट्र ध्वज का होने वाला अपमान रोकना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए लड़ने वाले क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम किया। उन गुणों को आत्मसात कर उसी के अनुसार आचरण करें। तिरंगा यात्रा में गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा मॉडल टाउन, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा गीता भवन चौक, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर शाह सेक्टर 15, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क, सिख यूथ फेडरेशन, ज्वेलर्स एसोसिएशन सुभाष चौक, मार्केट एसोसिएशन कच्चे क्वार्टर, रामगढ़िया फेडरेशन व दशमेश अखाड़ा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, भगवंत सिंह जब्बल, जसवंत सिंह, मोहन सिंह मनोचा, संजय जैन, विजय जैन, यशपाल अरोड़ा, रमनप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed