फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Guru-Shishya duo of Sonipat got their name in the India Book of Records

Sonipat: गुरु-शिष्या की जोड़ी ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया नाम, विचारों की शृंखला बनाने में बनाई अलग पहचान

Wed, 29 Jun 2022 11:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 29 Jun 2022 11:45 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर नियमित रूप से भूमिका शर्मा व प्रतिभा आंतिल ने विचारों की शृंखला बनाने में अलग पहचान बनाई है। भूमिका ने मार्च-2019 में सोशल मीडिया पर अपने निजी विचारों को साझा करना प्रारंभ किया। 

विज्ञापन
Guru-Shishya duo of Sonipat got their name in the India Book of Records
जीवीएम की सहायक प्रोफेसर भूमिका शर्मा व प्रतिभा आंतिल जीवीएम संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया के साथ प्रमाणपत्र दिखाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में आवाज की दुनिया की विख्यात हस्ती एवं सहायक प्रोफेसर भूमिका शर्मा व उनकी शिष्या प्रतिभा आंतिल ने विचारों की अनूठी शृंखला का कीर्तिमान स्थापित करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। जीवीएम कन्या महाविद्यालय के इन अनमोल रत्नों का संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. रेनू भाटिया ने अभिनंदन किया। 

विज्ञापन


भूमिका शर्मा का मंच संचालन, आवाज व अभिनय की दुनिया में विशिष्ट स्थान है। भूमिका ने मार्च-2019 में सोशल मीडिया पर अपने निजी विचारों को साझा करना प्रारंभ किया। तब उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन यह एक रिकॉर्ड बन जाएगा। उन्होंने विचार दिए और उनकी एमएससी फिजिक्स की छात्रा प्रतिभा आंतिल ने विचारों को ऑडियो-वीडियो का रूप प्रदान किया।
विज्ञापन


दोनों के मिले-जुले प्रयासों से हर सुबह लोगों को सकारात्मक, ऊर्जावान व प्रेरक विचार सुनने को मिले। उन्होंने व्हाट्सएप पर ही शुरू में अपने विचार अपलोड किये, जिसके बाद फेसबुक व यू-ट्यूब पर भी वे इन विचारों को पोस्ट करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमिका शर्मा ने अपने विचारों की श्रंखला के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए कुछ समय पहले ही आवेदन किया था। बुधवार को उन्हें इसका प्रमाणपत्र मिल गया। नियमित रूप से 1100 से भी अधिक विचार देने वाली भूमिका और प्रतिभा का सफर अभी भी लगातार जारी है।

शुरुआत में उन्हें जीवीएम की तत्कालीन प्राचार्य डॉ. ज्योति जुनेजा से प्रोत्साहन मिला। वे कहती हैं कि ज्योति मैम के सहयोग को कभी नहीं भुला सकती। डॉ. ज्योति जुनेजा भी कहती हैं कि अल्पायु में ही भूमिका ने अपनी चहुुंमुखी प्रतिभा के दर्शन करवाये हैं।

लाडली ने बेटों से बढ़कर किया काम
भूमिका के पिता विष्णुदत्त शर्मा व माता देवी शर्मा ने कहा कि उनकी लाडली तो बेटों से भी बढ़कर है, जो काम बेटे भी नहीं कर सकते, वह काम उनकी बेटी करने की क्षमता रखती है। उनके छोटे भाई राहुल शर्मा को भी अपनी बहन पर नाज है। भूमिका भी अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद व महाविद्यालय प्रशासन से मिले सहयोग को देती है। वे अपनी सहयोगी छात्रा प्रतिभा की भी आभारी हैं, जिनके योगदान के बिना वे इस रिकॉर्ड की कल्पना भी नहीं कर सकती थी।

डायल 112 में सुनते हैं भूमिका की आवाज
भूमिका शर्मा रेडियो पर उद्घोषक के रूप में भी कार्य कर रही हैं। साथ ही उद्बोधक के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। कुछ समय पूर्व ही लॉंच की गई सरकार की डायल-112 योजना के फिमेल वर्जन में भूमिका शर्मा की ही आवाज है।

‘आवाज की दुनिया बन चुकी हमारी दुनिया’
जीवीएम की छात्रा प्रतिभा, किरण, नेहा व खुशबू ने कहा कि भूमिका मैम की आवाज की दुनिया अब उनकी अपनी दुनिया बन चुकी है। वे नियमित रूप से फेसबुक व यू-ट्यूब पर उनकी विचारों की शृंखला को देखती-सुनती है, जिससे उनमें सकारात्मकता का समावेश होता है। हर प्रकार की स्थितियों में उनके विचार आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed