फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Guru Nanak Dev is the main promoter of Sanatan Dharma: Siddharth Auliya

गुरु नानक देव सनातन धर्म के मुख्य प्रवर्तक : सिद्धार्थ औलिया

Sat, 16 Nov 2024 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev is the main promoter of Sanatan Dharma: Siddharth Auliya
फोटो 22- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित ओशोधारा नानक धाम आश्रम में वार्षिक महोत्सव के दौरान गुरु पर्
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित ओशोधारा नानक धाम आश्रम में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सानिध्य में चल रहे वार्षिक महोत्सव का पांचवां दिन रहा। महोत्सव में हरियाणा सहित पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, गुजरात व नेपाल से आए साधकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी। गुजरात के साधकों ने सुबह के सत्र में गुरु पर्व पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्साह का माहौल बनाया। साधकों ने सिख धर्म पर आधारित व गुरु नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


ओशोधारा नानक धाम के समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सानिध्य में प्रेम प्रज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने ओंकार के मसीहा गुरु नानक देव के अवतरण दिवस पर साधकों को बधाई देते हुए कहा कि गुरु नानक देव सनातन धर्म के मुख्य प्रवर्तक थे। गुरु नानक देव को किसी एक मत या संप्रदाय तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि वह सनातन धर्म के मुख्य नौ प्रवर्तकों में से एक थे। आश्रम के वरिष्ठ साधक स्वामी राजू उझाना ने बताया कि महोत्सव में विष्णु व शक्ति दरबार लगाकर आराधना की गई।
विज्ञापन


साधकों ने महोत्सव में बनाया भक्तिमय माहौल

आचार्य चेतन की टीम में आचार्य मां श्रद्धा, प्रार्थना, पूजा व आराधना ने अद्भुत प्रस्तुति दी। साधक महोत्सव के भक्तिमय माहौल में डूबे रहे। ओशोधारा के मीडिया समन्वयक संदीप नैन ने बताया कि समर्थगुरु ने हिसार के आचार्य गगन को गंतव्य समन्वयक (डेस्टिनेशन कॉर्डिनेटर नियुक्त किया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के समन्वयक आलोक, ओशोधारा के वरिष्ठ आचार्य कुलदीप, अमरेश झा, आचार्य पंचम, डॉ. रीता, रोचक शर्मा, विदुषी, रघुबीर, स्वामी टंकेश्वर, गुजरात के समन्वयक कार्तिकेय, वरिष्ठ आचार्य चेतन, सुभाष, दलशेर मलिक, सुमन, नीलम, आचार्य रचना अग्रवाल, मुकेश, डॉ. नरेश, ज्योति व अनुपम मौजूद रही।

फोटो 22- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित ओशोधारा नानक धाम आश्रम में वार्षिक महोत्सव के दौरान गुरु पर्

फोटो 22- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित ओशोधारा नानक धाम आश्रम में वार्षिक महोत्सव के दौरान गुरु पर्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed