फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Guru Hanuman Wrestling-Kabaddi Academy was the winner in the grappling competition

Sonipat News: ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में गुरु हनुमान कुश्ती-कबड्डी अकादमी रहा विजेता

Thu, 05 Sep 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Guru Hanuman Wrestling-Kabaddi Academy was the winner in the grappling competition
फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर के गांव लड़सौली में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व
गन्नौर। गांव लड़सौली स्थित कुश्ती-कबड्डी अकादमी में 1 सितंबर को जिलास्तरीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गुरु हनुमान कुश्ती-कबड्डी अकादमी के पहलवानों ने 15 स्वर्ण, दो रजत व कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन

भारत केसरी, भीम अवार्डी व जिला ग्रैपलिंग कमेटी के अध्यक्ष नवीन मोर ने बताया कि प्रतियोगिता में हर्षित, रितिक, मिंटू, प्रवीन, हर्ष मोर, कार्तिक मोर, चिंटू मोर, अस्मित मोर, आदित्य, दीपू, सावन, साहिल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं जैनित ने रजत व देव मोर ने कांस्य पदक जीता। सभी विजेता पहलवान अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी विजेता पहलवानों को माता धनकौर देवी स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान चांदराम मोर ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान राम कुमार मोर, प्रधान धर्मबीर मोर, सरपंच प्रतिनिधि प्रियव्रत भंबल मोर, गोपी मोर, देवेंद्र फौजी डाहर, जिला ग्रैपलिंग कमेटी के महासचिव मनीष दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed