{"_id":"69b84762543de269ae0506a4","slug":"gulia-khap-teesa-welcomed-the-basketball-players-sonipat-news-c-200-1-bgh1003-121931-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुलिया खाप तीसा ने बास्केटबॉल खिलाड़ियों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुलिया खाप तीसा ने बास्केटबॉल खिलाड़ियों का किया स्वागत
विज्ञापन
फोटो नंबर 72: बास्केटबॉल खिलाड़ियों का बादली की चौपाल में सम्मान करते ग्रामीण। स्रोत आयोजक
बादली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले बास्केटबॉल खिलाड़ियों का बादली गांव की बड़ी चौपाल में सम्मान समारोह किया गया। बादली के होनहार खिलाड़ी और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी राजेश गुलिया के नेतृत्व में बास्केटबाल खिलाड़ी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बादली पहुंचे जिन्होंने वर्ल्ड ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीती है।
सम्मान समारोह के दौरान गुलिया खाप तीसा के प्रधान विनोद गुलिया, जयपाल गुलिया, समाजसेवी होशियार सिंह गुलिया, बुजुर्ग बलबीर सिंह गुलिया, एडवोकेट अरविंद गुलिया मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में बादली फुटबाल सोसायटी की ओर से भी खिलाड़ियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। सोसायटी के प्रधान विक्की गुलिया, अशोक गुलिया उर्फ शोकी, रामभगत पूर्व प्रधान और प्रदीप गुलिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने खिलाड़ियों के सम्मान में जोरदार तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बास्केटबाल खिलाड़ी और पूर्व आईएफएस अधिकारी राजेश गुलिया ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, मेहनत और टीम भावना भी सिखाते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे और अन्य बुरी आदतों से दूर रहकर खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी। बास्केटबाल टीम के सदस्य महेंद्र सिंह, जगत सिंह, जगदीश चंद्र, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, शिव कल्पाशा, मंगत सिंह, लाला राम, बलबीर सिंह और बलजीत सिंह सहित अन्य खिलाड़ी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।