{"_id":"6828e32e55bc581a2c0c0d7f","slug":"guddi-ke-laleven-lack-of-resources-could-not-stop-the-path-of-daughters-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136791-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुदड़ी के लाल...संसाधनों का अभाव भी नहीं रोक सका बेटियों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुदड़ी के लाल...संसाधनों का अभाव भी नहीं रोक सका बेटियों की राह
Sun, 18 May 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के स्प्रेड स्माइल पाठशाला में पढ़ने वाली मुस्कान। स्रोत : फाउंडेशन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ओर से घोषित 10वीं के परिणाम में जिले की बेटियों ने अपने सपनों को पंख लगाने के लिए आर्थिक तंगी को भी अपने हावी नहीं होने दिया। जीवन के लक्ष्य की राह निकल चुकी बेटियों ने कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट अंक हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। संसाधनों के अभाव में बेटियों ने निशुल्क पाठशाला में पढ़कर यह साबित कर दिया है कि अगर मन में कुछ हासिल करने जुनून हो तो कोई भी बाधा लक्ष्य को हासिल करने से नहीं रोक सकती है।
स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-12 स्थित सामुदायिक केंद्र में संचालित स्प्रेड स्माइल पाठशाला में पढ़ने वाली मुस्कान ने कक्षा 10वीं में 86 फीसदी और नेहा ने 81.4 फीसदी अंक हासिल कर मेरिट सूची में जगह बनाई है। फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि जल्द ही छात्राओं का स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की ओर से स्वागत कर उनका सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से शहर में 4 निशुल्क पाठशालाएं चलाई जाती हैं। उनका उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के साथ खेल, व्यावसायिक प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए जाएं। उनके सपनों व लक्ष्याें को उड़ान देने के उद्देश्य से बच्चों को शिक्षा दी जाती है। पाठशाला में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की चार छात्राओं के बाद कक्षा 10वीं की मुस्कान व नेहा ने भी फाउंडेशन के प्रयास को हौसला देने का काम किया है।
विज्ञापन
वाणिज्य संकाय लेकर करूंगी कड़ी मेहनत : मुस्कान
कक्षा 10वीं में 86 फीसदी अंक हासिल करने वाली मध्यम परिवार में जन्मी मुस्कान का कहना है कि वह आगे पढ़ाई जारी रख बैंकिंग क्षेत्र में जाकर अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। उत्कृष्ट अंक लाने में फाउंडेशन के साथ परिवार के सदस्यों का उन्हें पूरा सहयोग मिला। उनके माता-पिता दोनों निजी कंपनी में क्लर्क हैं। पाठशाला का हमेशा मार्गदर्शन उसके लिए सफलता की सीढ़ी बना है। यहां पढ़ाई के सभी साधन मुहैया होने से उसकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ रही है। वह आगे वाणिज्य संकाय लेकर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।
शिक्षक बनकर फैलाऊंगी ज्ञान का प्रकाश : नेहा
81.4 फीसदी अंक हासिल कर मेरिट में स्थान बनाने वाली नेहा ने मेरे अच्छे अंक आने से परिवार में खुशी का माहौल है। मैं आगे कलां संकाय से अपनी पढ़ाई जारी रखूंगी। मेरा लक्ष्य एक अच्छी शिक्षक बनना है, ताकि समाज के जरूरतमंद बच्चों के साथ अपने ज्ञान का प्रकाश फैला सकूं। मैं पाठशाला के शिक्षकों का भी सदैव आभारी रहूंगी। 10वीं कक्षा में अच्छे अंक आने से परिजन भी मेरी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहते हैं। मेरे पिता ने कहा कि आज बेटी ने मेरा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।