फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GST reforms will accelerate the economy in the country: Dr. Arvind Sharma

जीएसटी सुधार से देश में रफ्तार पकड़ेगी अर्थव्यवस्था : डॉ. अरविंद शर्मा

Tue, 23 Sep 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
GST reforms will accelerate the economy in the country: Dr. Arvind Sharma
फोटो 06: सोनीपत के गोहाना ​स्थित सिंचाई विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते सहकारिता एवं पर्यटन
गोहाना। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने जीएसटी सुधार के संकल्प को महीने भर में पूरा करते हुए अर्थव्यवस्था को रफ्तार देनी सुनिश्चित कर दी है। नवरात्रि व महाराजा अग्रसेन जयंती पर यह शुभ शुरुआत न केवल मध्यम वर्ग को मजबूत बनाएगी, बल्कि छोटे उद्यमियों को अनुकूल माहौल देते हुए रोजगार व व्यापार की अपार संभावनाएं बनाएगी।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सोमवार को सिंचाई विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिकों पर बोझ कम करने, व्यवसायों को मदद देने व अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाला नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म आज लागू हो रहा है। यह सुधार आत्मनिर्भर भारत बनाने में, विकसित भारत बनाने में, भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जीएसटी सुधार के आगाज से मेक इन इंडिया अभियान को रफ्तार मिलेगी। इससे गरीब, मध्यम वर्गीय, युवा, किसान, महिलाओं समेत सभी वर्गों, तबकों को लाभ मिलेगा। यह बदलाव देश में स्वदेशी उत्पादन, उनकी बिक्री, उनके माध्यम से रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं पैदा करेगा, जिसका सीधे तौर पर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल व प्रदीप सांगवान, डॉ. राममेहर राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed