{"_id":"68d1b789f6ae5c7b3208d81f","slug":"gst-changes-are-a-big-relief-for-the-people-of-the-country-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142699-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जीएसटी बदलाव देश की जनता के लिए बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जीएसटी बदलाव देश की जनता के लिए बड़ी राहत
Tue, 23 Sep 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल
सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जीएसटी दरों में सरलीकरण से आम जनता को फायदा पहुंचेगा। जीएसटी बदलाव से देश की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि विपक्ष की सरकारों में विकास कार्य थम से गए थे, भाजपा ने विकास कार्यों को देश और प्रदेश में गति दी है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में जीएसटी उत्सव मनाया जा रहा है। बड़ौली ने कहा कि यह उत्सव 29 सितंबर तक चलने वाला है। इस दौरान मुख्यमंत्री से लेकर, मंत्री, सांसद, विधायक व भाजपा के हर कार्यकर्ता दुकानदारों व आम लोगों को जीएसटी के बारे में जागरूक करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष ने एक सवाल पर कहा कि विपक्ष के लोग केवल झूठी बयानबाजी करते हैं, कांग्रेस ने कभी भी सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश में आज कोई भी सीरियस नहीं ले रहा। राहुल गांधी को बॉर्डर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
बड़ौली ने एक अन्य सवाल पर कहा कि हमने संकल्प पत्र में वादा किया था उसे सरकार ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 25 सितंबर को लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पोर्टल लांच करेंगे। 1 नवंबर से पात्र महिलाओं को लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलने लगेगा। फिलहाल 1 लाख रुपये सालाना तक की इनकम वाले परिवारों की महिलाओं को यह लाभ मिलने जा रहा है। इसके बाद इसे बढ़ाकर तीन लाख रुपये वार्षिक आय तक कर दिया जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का काम हर बार सवाल खड़े करना है और कांग्रेस मुद्दे हीन पार्टी हैं। उन्होंने 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली इनेलो की रैली को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनेलो का मजबूत होना जरूरी है। जब तक विपक्ष मजबूत नहीं होगा सरकार सही ढंग से नहीं चलेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला प्रवक्ता त्रिभुवन, नवीन मंगला, नरेश वर्मा, दिनेश अत्री, संजीव वलेचा भी मौजूद रहे।