फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grap-3 implemented, still garbage is burning and chimneys are spewing smoke.

Sonipat News: ग्रैप-3 लागू फिर भी जल रहा कूड़ा और चिमनियां उगल रहीं धुआं

Sun, 05 Nov 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Grap-3 implemented, still garbage is burning and chimneys are spewing smoke.
फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद
सोनीपत। ग्रैप-3 लागू होने के बाद भी कूड़ा जलाया जा रहा है। रात ही नहीं दिन में भी कूड़े को आग लगाई जा रही है। इससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 तक पहुंच गया है। रविवार को भी एक्यूआई 384 दर्ज किया गया। प्रदूषण ने सांसों के लिए खतरा पैदा कर दिया है। पीएम-10 का स्तर 456 और पीएम 2.5 का स्तर 491 दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर बाद थोड़ी राहत मिली। स्मॉग छाने से वाहन चालकों के साथ अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद तीन दिन पहले वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सोनीपत समेत एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-3 लागू कर दिया है। इससे तहत एक्यूआई के अनुसार पाबंदियां लगाई गई हैं। इसमें खुले में कूड़ा जलाने से रोकने के साथ ही निर्माण कार्य पर रोक, खनन कार्य पर रोक, स्टोन क्रशर चलाने पर रोक के साथ ही लोग घरों पर रंगाई पुताई भी नहीं करा सकते हैं। उसके बावजूद औद्योगिक क्षेत्रों में हालात बेहतर नहीं हैं। चिमनियां अभी भी धुआं उगल रही हैं। वहीं हाईवे किनारे कबाड़ में आग लगाई जा रही है। इससे प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से ग्रैप-3 लागू कराने के लिए 12 टीमों को फील्ड में उतारा गया है। उसके बावजूद इन पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

स्मॉग बन चुका मुसीबत, वाहन चलाना भी मुश्किल

सुबह-शाम स्मॉग छा रहा है। इससे वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। सुबह के समय तो हाईवे समेत अन्य संपर्क मार्गों पर स्मॉग की यह स्थिति थी कि कुछ दूरी तक ही दिखाई दे रहा था। इससे आंखों में जलन होने से दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत ज्यादा हो रही है। अन्य वाहन चालक भी रेंगते हुए चलने को मजबूर हुए। सुबह दस बजे के बाहर वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैप-3 लागू करने के बाद नियमों की पालना कराने को लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक दिन पहले ही फैक्टरी में निर्माण कार्य करने पर 50 हजार का चालान किया गया है। इससे पहले भी कूड़ा में आग लगाए जाने पर दो चालान किए हैं और जुर्माना लगाया है। इसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। -प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

फोटो :32: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की चिमनी से निकलता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed