फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grandson dies after being hit by crane, grandfather and granddaughter injured

Sonipat News: क्रेन की चपेट में आने से पोते की मौत, दादा-पोती घायल

Wed, 14 May 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Grandson dies after being hit by crane, grandfather and granddaughter injured
गोहाना। जींद रोड पर स्थित रेलवे फ्लाईओवर पर क्रेन की चपेट में आने से स्कूटी सवार पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उनके दादा व चचेरी बहन घायल हो गए। दादा की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना की नई अनाज मंडी के निकट किसान कॉलोनी के रहने वाले महाबीर ने शहर थाना पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे हैं। सोमवार देर शाम को वह अपने पोते सोहेब (5) पुत्र नसीब व रितिका पुत्री संजू के साथ स्कूटी पर सवार होकर पुराना बस स्टैंड के पास दूध लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वह जींद रोड स्थित रेलवे फ्लाईओवर से शहर की तरफ उतरने लगे तो पीछे से तेज रफ्तार आई क्रेन के चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह तथा उनके पोता-पोती सड़क पर गिर गए। चालक ने उनके पोते सोहेब को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने साथी को बुलाया। तीनों नागरिक अस्पताल पहुंचे, मगर वहां से सोहेब को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वहीं गोहाना-खरखौदा रोड स्थित रजबहा नंबर 12 के पास वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गांव बिलबिलान के श्रमिक की मौत हो गई। गांव बिलबिलान निवासी आजाद ने पुलिस को बताया कि उनके भाई सतीश मजदूरी करते थे। सोमवार शाम को वह बाइक पर गोहाना जा रहे थे। जब वह खरखौदा रोड स्थित रजबहा के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे सतीश की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed