फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grams of gold bracelets stolen from jeweler's showroom in Sonipat, three accused women recorded in CCTV

Sonipat: ज्वेलर्स शोरूम से सोने के कंगन चोरी, आरोपी तीन महिलाएं सीसीटीवी में रिकॉर्ड; धनतेरस के दिन हुई घटना

Sat, 02 Nov 2024 10:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Nov 2024 10:59 AM IST
सार

महिलाओं ने आभूषण देखने के दौरान सेल्स गर्ल झांसा देकर 84.5 ग्राम के सोने के कंगन चोरी कर लिये। दो महिलाओं ने सेल्स गर्ल को उलझाए रखा और एक अन्य ने कंगन उठाकर छिपा लिये।

विज्ञापन
Grams of gold bracelets stolen from jeweler's showroom in Sonipat, three accused women recorded in CCTV
CCTV - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के सुभाष चौक स्थित निक्की ज्वेलर्स शोरूम से धनतेरस के दिन तीन महिलाएं 84.5 ग्राम के सोने के कंगन चोरी कर ले गई। बाद में जांच की तो मामले का पता लगा। सीसीटीवी फुटेज देखने पर महिलाएं चोरी करते हुए नजर आ रही हैं। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सुभाष चौक स्थित निक्की ज्वेलर्स शोरूम संचालक विनोद जैन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनके शोरूम से सोने के कंगन चोरी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को धनतेरस के दिन दुकान पर भीड़ लगी थी। सुबह करीब 11 बजे दुकान पर तीन महिलाएं आभूषण खरीदने आई थी। महिलाओं ने आभूषण देखने के दौरान सेल्स गर्ल झांसा देकर 84.5 ग्राम के सोने के कंगन चोरी कर लिये। दो महिलाओं ने सेल्स गर्ल को उलझाए रखा और एक अन्य ने कंगन उठाकर छिपा लिये। बाद में जब बिक्री किए गए स्टॉक का हिसाब किया गया तो कंगन की चोरी का पता लगा। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन




उन्होंने महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed