{"_id":"685466d34f521d14130af991","slug":"grain-trader-accused-of-fraud-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138265-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अनाज व्यापारी के साथ फर्जीवाड़े का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अनाज व्यापारी के साथ फर्जीवाड़े का आरोप
Fri, 20 Jun 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अनाज व्यापारी के साथ फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। आरोप कुंडली के एक कोल्ड स्टोर के संचालक व दिल्ली की एक फर्म पर लगाया गया है। पीड़ित अनाज व्यापारी ने अदालत के माध्यम से कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के अनाज व्यापारी रामकुमार चौरसिया ने बताया कि वह मेसर्स उत्कर्ष ट्रेडिंग कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने 5 दिसंबर 2021 को 600 बैग और 690 थैली मक्का कुंडली के लोहानी आइस एंड कोल्ड स्टोर में रखे थे। इस स्टोर का संचालन विक्रम साहनी, जयकुमार और संजय करते हैं।
16 मार्च 2022 को उनके पास दिल्ली की फर्म आर्मी फूड्स की तरफ से माल खरीदने के लिए कॉल आई। कंपनी के साथ उनकी डील हो गई। कंपनी को फर्म को पैसा देना था। जब उन्हें फर्म की कार्य प्रणाली पर संदेह हुआ, तो उन्होंने कोल्ड स्टोर संचालकों को फोन कर माल न देने के लिए। 17 मार्च 2022 को लोहानी आइस एंड कोल्ड स्टोरेज की ओर से उन्हें बताया गया कि आपका माल पूरी तरह से सुरक्षित है। फर्म ने उनसे माल का किराया भी वसूल लिया।
विज्ञापन
चौरसिया ने आरोप लगाया कि उसके बाद दिल्ली की फर्म के साथ मिलीभगत कर उनके माल की डिलिवरी कर दी। उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। उसे लाखों का नुकसान हुआ है। उसने पहले थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।