{"_id":"62cb13013c9c7616e9219483","slug":"governor-inaugurates-government-ayurvedic-dispensary-in-anandpur-jharoth-village-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: राज्यपाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के पैतृक घर में बने राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: राज्यपाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के पैतृक घर में बने राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का किया लोकार्पण
Sun, 10 Jul 2022 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:27 PM IST
सार
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आयुर्वेद पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी आयुर्वेद के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है।
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को स्मृति चिन्ह के रूप में चरखा भेंट करते पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आयुर्वेद आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। मानव जाति के पैदा होने से पहले ही आयुर्वेद की उत्पत्ति हो चुकी थी। बाद में ऋषि-मुनियों ने जड़ी-बूटियों के माध्यम से इसे एक पद्धति के रूप में तैयार किया। राज्यपाल रविवार शाम सोनीपत के आनंदपुर झरोठ गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के पैतृक घर में 56 लाख रुपये से बनकर तैयार हुए लाला खेमचंद चरती लाल गोयल राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के पिता चरती लाल गोयल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
राज्यपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुष को नया आयाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी आयुर्वेद के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। कुरुक्षेत्र में 500 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए पांचों विधाओं को एक साथ लेकर चलने वाले श्रीकृष्णा विश्वविद्यालय की स्थापना 100 एकड़ में की जा रही है।
विज्ञापन
आयुष सेल स्थापित करने के साथ ही प्रदेश सरकार एलोपैथी को भी साथ लेकर चल रही है। वहीं स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आयुर्वेद को पांचवें वेद के रूप में जाना जाता है। यह सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति है। इसी में से अन्य चिकित्सा पद्धतियां निकली हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देते हुए नागरिक अस्पताल से लेकर सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एक-एक आयुर्वेदिक चिकित्सक की नियुक्ति करने जा रही है। वहीं हर गांव में एक योगशाला खोलकर सुबह-शाम योग करवाने के साथ ही दिन के समय वेलनेस सेंटर के रूप में इन योगशालाओं को प्रयोग किया जाएगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्होंने गोलियां खाई थीं। वहीं उनके पिता ने टैक्सेसन के सबसे बड़े वकील के रूप में दिल्ली में पहचान बनाने के साथ ही राजनीति में भी नाम कमाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 175 देशों में योग को पहचान दिलाई। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, सांसद रमेेश कौशिक, विधायक मोहन लाल बड़ौली व निर्मल चौधरी मौजूद रही।