फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government Women's College building prepared with 21 crores, classes will be held from the new session

21 करोड़ से तैयार हुआ राजकीय महिला महाविद्यालय का भवन, नए सत्र से लगेंगी कक्षाएं

Fri, 25 Mar 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Government Women's College building prepared with 21 crores, classes will be held from the new session
सेक्टर-12 में निर्मित हुआ राजकीय महिला महाविद्यालय का भवन। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर के एकमात्र राजकीय महिला महाविद्यालय को अप्रैल के अंत में अपना भवन मिल जाएगा। 21 करोड़ की लागत से सेक्टर-12 में राजकीय महिला महाविद्यालय का भवन बनकर पूरी तरह तैयार है, जिसे 30 अप्रैल को शिक्षा निदेशालय को सौंप दिया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र से नवनिर्मित भवन में महाविद्यालय की कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में राजकीय महिला महाविद्यालय की कक्षाएं मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एक कोने में बने चार कमरों में लग रही हैं। अपना भवन न होने से छात्राओं को बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही। महाविद्यालय को अपना भवन मिलने से छात्राओं को उम्मीद है कि उन्हें अब हर प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

13 अक्तूबर 2016 को थी महाविद्यालय बनाने की घोषणा
सोनीपत में राजकीय महिला महाविद्यालय बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 13 अक्तूबर, 2016 को की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ही महाविद्यालय का शिलान्यास भी किया था। शिलान्यास के अनुसार चयनित सेक्टर-12 की जमीन में बड़े गड्ढे और फिर बेसमेंट में पार्किंग विवाद के चलते यहां काम अटका रहा, बाद में इसे सुलझा लिया गया था। इस जमीन पर सितंबर, 2019 में लोक निर्माण विभाग ने नए भवन का निर्माण शुरू कराया था, जिसका शुभारंभ तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने किया था। अब यहां के गड्ढों ने एक खूबसूरत भवन का रूप ले लिया है। भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण निर्धारित अवधि से नौ माह अधिक लगे
राजकीय महिला महाविद्यालय के नए भवन के निर्माण पर 21 करोड़ खर्च हुए हैं। अधिकारियों ने जुलाई, 2021 तक भवन का निर्माण पूरा करने का समय निर्धारित किया था, लेकिन कोरोना काल में कई माह तक निर्माण कार्य बंद रहा। यही कारण रहा कि भवन तैयार करने में 21 माह के बजाय 30 माह का समय लगा।
राजकीय स्कूल के चार कमरों में शिक्षा ले रहीं 500 छात्राएं
प्रदेश सरकार ने कन्या महाविद्यालय की घोषणा करते हुए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी थी। छात्राओं को परेशानी न हो, इसके लिए सरकार ने शहर में मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षाएं भी शुरू करा दी थीं। यहां छात्राओं व स्टाफ को किस कदर समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 4 कमरों में 500 छात्राओं की कक्षाएं लग रही हैं। कमरों के अभाव में बरामदों से भी क्लास रूम का काम लिया जा रहा है। अब छात्राओं व फैकल्टी, दोनों को ही राहत मिलेगी।
नए भवन में 21 क्लासरूम, 6 लैब व 12 स्टाफ रूम
सेक्टर-12 में करीब साढ़े 10 एकड़ में बने महाविद्यालय के नए भवन को आधुनिक तरीके से बनाया गया है। यहां पर पार्क व खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। भवन में 21 क्लासरूम, 6 लैब रूम व 12 स्टाफ रूम बनाए गए हैं। वर्तमान में कमरों के अभाव के कारण स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू नहीं की जा सकीं, जबकि नए भवन में जाने के बाद ये कक्षाएं भी शुरू की जा सकेंगी। फिलहाल यहां कला, वाणिज्य के अलावा पत्रकारिता में डिप्लोमा व कॉमर्स की कक्षाएं चल रही हैं। स्टाफ के बैठने के लिए भी वर्तमान भवन में पर्याप्त जगह नहीं है। नए भवन में ये सभी दिक्कतें दूर हो सकेंगी।
वर्जन
सेक्टर-12 में राजकीय महिला कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जो कार्य शेष है, वह भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 30 अप्रैल को यह भवन शिक्षा निदेशालय को सौंप दिया जाएगा। वर्तमान में पार्किंग व सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत
वर्जन
राजकीय महिला महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राएं लंबे समय से अपने भवन का इंतजार कर रही थीं। महिला महाविद्यालय को अब जल्द अपना भवन मिल सकेगा। नए भवन में नई ऊर्जा से अध्ययन-अध्यापन कार्य हो सकेगा। उम्मीद है कि नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नए भवन में ही लगेंगी।
- डॉ. संगीता सपरा, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed