फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government Women's College: Application for 340 seats in four courses

राजकीय महिला महाविद्यालय : चार पाठ्यक्रम में 340 सीटों पर होगा आवेदन

Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government Women's College: Application for 340 seats in four courses
12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बेहतर संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी परिणाम जारी होने से पहले ही विभिन्न कोर्स, सीट और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेने में जुट गए हैं, ताकि समय रहते वे बेहतर संस्थान का चयन कर सकें व आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए ही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बिना परीक्षा लिए बिना ही 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा परिणाम विद्यार्थी के पिछले तीन सालों में प्राप्त अंकों व आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी किया जाना है। इस स्थिति में महाविद्यालयों में शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया में इस वर्ष खींचतान बढ़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए राजकीय महिला महाविद्यालय छात्राओं की पहली पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए चार कोर्स चलाए जा रहे हैं। जिनकी 340 सीटों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चलेगी। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि 12वीं कक्षा का परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी कोर्सों में निर्धारित सीटें बढ़ सकती हैं। वर्तमान समय में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा के आठ कमरों में चल रहे महाविद्यालय में 400 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। शैक्षणिक स्टाफ में भी 16 स्थायी शिक्षक शामिल हैं। छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में एनएसएस की इकाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा नया कोर्स
महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यहां आने वाली सभी छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास किया जाता है। महाविद्यालय में अब तक चार कोर्स करवाए जा रहे हैं, लेकिन महाविद्यालय में नए सत्र से समाजशास्त्र का कोर्स भी करवाया जाएगा। महाविद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि छात्राओं के सुनहरे भविष्य के लिए आगामी समय में यहां गणित और अर्थशास्त्र के विषय भी शुरू करने का प्रयास रहेगा।
महाविद्यालय का इतिहास
जिले में राजकीय महिला महाविद्यालय की 2 जुलाई 2018 को स्थापना हुई थी। महाविद्यालय के पास अपना भवन न होने के कारण तीन साल से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा के भवन में चल रहा है। हालांकि शहर के सेक्टर-12 में 10 एकड़ में बन रहे महिला महाविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। महाविद्यालय प्रबंधन की मानें तो इस वर्ष अक्तूबर में महाविद्यालय नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा, जहां छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। महाविद्यालय के तीन मंजिला भवन में छात्राओं के खेलकूद के लिए मैदान भी है।

किस कोर्स के लिए कितनी सीटें
कोर्स सीटें
बीजेएमसी 40
बीए 180
बीकॉम 80
बीकॉम ऑनर्स 40
कुल 340
वर्जन
राजकीय महिला महाविद्यालय अब तक मुरथल अड्डा स्कूल के भवन में चल रहा है, लेकिन नए सत्र में अक्तूबर से अपने भवन में शिफ्ट होने की संभावना है। महाविद्यालय का अपना भवन होने के बाद छात्राओं को बेहतर सुविधाएं दी जा सकेंगी। 10 एकड़ में बने नए भवन में छात्राओं के लिए खेल मैदान के साथ ही लाइब्रेरी व लैब की सुविधाएं मिल सकेंगी। नए शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में समाजशास्त्र का कोर्स भी शुरू करवाया जा रहा है। आने वाले समय में गणित व अर्थशास्त्र भी शुरू करवाने का प्रयास रहेगा।
- डीएस जाखड़, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed