{"_id":"6a8ef963d4e675d57c054d7c","slug":"government-school-remains-deprived-of-facilities-even-after-upgrade-sonipat-news-c-197-1-snp1017-159452-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अपग्रेड के बाद भी सुविधाओं से महरूम है राजकीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अपग्रेड के बाद भी सुविधाओं से महरूम है राजकीय स्कूल
Wed, 26 Aug 2026 08:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो - नगर गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, जहां कमरों की कमी के कारण छह से 12वीं के विद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। नगर गांव में स्थित राजकीय स्कूल मिडिल से सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड तो हुआ, पर सुविधाओं में वृद्धि नहीं हुई। स्कूल में कक्षाएं लगाने के लिए पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल में केवल छह कमरे ही उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त सात कमरों को असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। इस कारण विद्यार्थियों की कक्षाएं स्कूल की प्राइमरी विंग में लगानी पड़ रही हैं। नगर गांव का यह राजकीय स्कूल वर्ष 2017 में अपग्रेड हुआ था। उस समय यह स्कूल केवल आठवीं कक्षा तक संचालित होता था।
अपग्रेड होने के बाद भी स्कूल भवन का विस्तार नहीं किया गया। अधिकारियों ने भवन विस्तार के लिए कई प्रस्ताव मुख्यालय भेजे हैं। वर्तमान में स्कूल में कुल 304 विद्यार्थी हैं। इनमें 136 विद्यार्थी पहली से पांचवीं और 168 विद्यार्थी छठी से 12वीं कक्षा के हैं। स्कूल प्राचार्य नरेश ने नए कमरों के निर्माण की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 9 कमरों के निर्माण की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है। इसके लिए मुख्यालय से बजट की मंजूरी भी मिल चुकी है। इन कमरों के निर्माण पर 87 लाख रुपये खर्च होने हैं। विभाग द्वारा टेंडर भी जारी किया जा चुका है।
इंसेट
एजेंसी न मिलने से कार्य बाधित
कमरों के निर्माण के लिए कोई एजेंसी आगे नहीं आ रही है। इस कारण स्कूल में नए कमरों का निर्माण कार्य अटका है। यह स्थिति विद्यार्थियों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। स्कूल में आवश्यक सुविधाओं की कमी बनी हुई है।
वर्जन
नगर गांव में स्थित राजकीय स्कूल में कई कमरे अनुपयोगी घोषित किए गए हैं। इन कमरों को तोड़कर नए कमरे बनाए जाने हैं। इसके लिए रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 9 कमरों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।-बलजीत गहलावत, बीईओ, गोहाना।
0