फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government purchased 587 quintals of mustard in the markets.

Sonipat News: मंडियों में 587 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई

Mon, 01 Apr 2024 07:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Apr 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Government purchased 587 quintals of mustard in the markets.
सोनीपत/गन्नौर। अनाज मंडियों में सरसों की खरीद लगातार जारी है। रविवार को हैफेड की ओर से 587 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। रविवार को छुट्टी होने के चलते कुछ ही किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे। जिसके बाद उनके गेट पास काट उनकी फसल की नमी चेक की गई। इसके बाद फसल की खरीद की गई। खरखौदा मंडी में 323 क्विंटल, गोहाना 202 क्विंटल, गन्नौर मंडी में 55 क्विंटल, सोनीपत मंडी में मात्र 7 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई और सरसों के उठान का कार्य भी जारी रहा।
विज्ञापन

चार दिन में गन्नौर मंडी में अब तक सरसों की खरीद सबसे ज्यादा हुई है। मंडी में वीरवार को 872 क्विंटल सरसों की ही खरीद हुई थी। शुक्रवार को 1273 व शनिवार को 1111 क्विंटल सरसों की खरीद हुई थी। रविवार को 55 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। हैफेड के जिला प्रबंधक उमाकांत ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार किसानों की सरसों की फसल खरीदी जाएगी। फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed