फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government proved unsuccessful even in flood relief: Anurag Dhanda

बाढ़ राहत में भी नाकाम साबित हुई सरकार : अनुराग ढांडा

Wed, 26 Jul 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Government proved unsuccessful even in flood relief: Anurag Dhanda
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को नकार चुकी है। बाढ़ से राहत दिलाने में भी सरकार की नाकामी सामने आ चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चद्दर उपहार में भेजी है। ऐसे में उन्हें तानकर सो जाना चाहिए। वह सोनीपत में प्रदर्शन के बाद बहालगढ़ में मास्टर सत्यनारायण आंतिल के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ समेत सभी मुद्दों पर सरकार की नाकामी उजागर हो चुकी है। मुख्यमंत्री को यह आभास हो चुका है कि जनता उन्हें नकार चुकी है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऐसी तो सैकड़ों घटनाएं हुई हैं क्या बड़ी बात हो गई। इससे पता चलता है कि जिस देश में महिलाओं को पूजनीय माना जाता है उन महिलाओं का भाजपा की सरकार में कोई सम्मान नहीं बचा। उन्होंने कहा कि अमित शाह को मणिपुर में हो रही हिंसा को काबू करना था। यदि नहीं कर पाए तो मणिपुर सरकार के साथ अमित शाह को भी बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी सरकार है। महिला पहलवानों के उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को संरक्षण दिया। वहीं, हरियाणा में जूनियर महिला प्रशिक्षक से गलत व्यवहार के आरोपी मंत्री संदीप सिंह आज भी मंत्री पद पर बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed